नर्सों की सेवा भावना मानवता की सबसे बड़ी मिसाल : डॉ. बलवीर ढाका ।विश्व नर्सेज डे पर कुचामन जिला अस्पताल में हुआ सम्मान समारोह, फ्लोरेंस नाइटिंगेल के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

L कुचामन सिटी। किसी भी मरीज के स्वस्थ होने में दवाइयों और चिकित्सकीय उपचार जितना महत्वपूर्ण योगदान होता है, उतनी ही अहम भूमिका नर्सिंग स्टाफ की भी रहती है। मरीजों की 24 घंटे सेवा और देखभाल करने वाली नर्सों के सम्मान में मंगलवार को राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 की थीम “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य : सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं” रखी गई। कार्यक्रम आधुनिक नर्सिंग की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटिंगेल के…

Continue reading

गनेड़ी में आधुनिक इस्लामिक शिक्षण संस्थान MWC एजुकेशन इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, बोले युनूस खान — यहां के तुलबाओं के एक हाथ में कुरान, तो दूसरे में होंगे लैपटॉप”

“तालीम ही से पाती है इंसानियत फ़रोग़, इंसान ज़िंदा लाश है तालीम के बग़ैर।” इसी मशहूर शेर के साथ डीडवाना विधायक युनूस खान ने सीकर जिले के गनेड़ी में रविवार को आयोजित MWC एजुकेशन इंस्टीट्यूट (मदरसा) के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा गनेड़ी के लोगों के लिए आज का दिन किसी ईद से कम नहीं ।  इससे पहले हजारों लोगों की मौजूदगी में MWC आधुनिक इस्लामिक शिक्षण संस्थान का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से…

Continue reading

आर्य उप प्रतिनिधि सभा की नागौर व डीडवाना-कुचामन जिलों की बैठक आयोजित, आर्य-विरोधी कार्य करने वालों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित

आर्य समाज वेद, राष्ट्र और महर्षि दयानंद को समर्पित विश्वव्यापी संगठन, इसकी मुहिम को आगे बढाएं- देवेन्द्र शास्त्री। लाडनूं आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान देवेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि आर्य समाज वेद, राष्ट्र और महर्षि दयानंद को समर्पित विश्वव्यापी संगठन है। प्रत्येक आर्य को इसकी मुहिम को आगे बढाना चाहिए। वे यहां आर्य समाज मंदिर लाडनूं में आयोजित आर्य उप प्रतिनिधि सभा नागौर व डीडवाना-कुचामन जिला की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ…

Continue reading

नावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोलर प्लांटों से केबल चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, दो बाल अपचारी निरुद्ध

डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में सोलर प्लांटों से लगातार हो रही केबल चोरी की वारदातों का नावां पुलिस ने खुलासा करते हुए नरेना (जयपुर) की एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस थाना नांवा शहर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भिजवाया है। वहीं वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोविन्दी और राजास गांवों में स्थित सोलर प्लांटों पर अप्रैल और मई 2026 के दौरान सात…

Continue reading

“मां है तो संस्कार हैं, सेवा है और समाज का भविष्य भी”- मातृ दिवस पर ममतामयी माताओं का सम्मान, महावीर इंटरनेशनल परिवार एवं वीरा धरा का भावपूर्ण आयोजन

कुचामन सिटी में मातृ दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार एवं वीरा धरा की ओर से “मा तुझे प्रणाम” कार्यक्रम के तहत जन्मदायिनी माताओं के सम्मान में भावनात्मक समारोह आयोजित किया गया। “सबकी सेवा, सबको प्यार, जीवो और जीने दो” के सेवा भाव को समर्पित इस आयोजन में समाज की प्रेरणास्रोत माताओं का तिलक, माला, साफा एवं मुंह मीठा कराकर अभिनंदन किया गया। समारोह में 87 वर्षीय माँ कमला गौड़, 81 वर्षीय माँ कमला देवी एवं 73 वर्षीय माँ वीर कोर बिडसर का विशेष…

Continue reading

बांगड़ अस्पताल में नवजात शिशुओं को जीवनदान देने का प्रशिक्षण, एनआरपी कार्यशाला में डॉक्टरों-स्टाफ ने सीखी जीवनरक्षक तकनीक

डीडवाना। राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में रविवार को नवजात शिशुओं को नया जीवन देने वाली “नियोनेटल रिससिटेशन प्रोसीजर” (एनआरपी) पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य जन्म के समय सांस नहीं ले पाने वाले नवजात शिशुओं को त्वरित और वैज्ञानिक तरीके से पुनर्जीवित करने की तकनीकों का प्रशिक्षण देना रहा। नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम द्वारा हर वर्ष 10 मई को एनआरपी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में देशभर में लगभग एक हजार स्थानों पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा…

Continue reading

मदर्स डे पर ममता का अनूठा उपहार : जीव दया और पर्यावरण संरक्षण के लिए 20 लाख की भूमि दान

कुचामन सिटी में मदर्स डे के अवसर पर मानवता, जीव दया और पर्यावरण संरक्षण की भावना से जुड़ा एक प्रेरक उदाहरण देखने को मिला। शहर की सामाजिक संस्था “जीव दया सेवा समिति” को कार्यालय संचालन एवं जीव दया से जुड़े अन्य सामाजिक कार्यों के लिए प्रेम चंद मोहन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से करीब 1500 वर्ग फीट भूमि दान स्वरूप प्रदान की गई। खास बात यह रही कि यह भूमि कुचामन के प्रसिद्ध कुचामन वैली क्षेत्र में स्थित है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए…

Continue reading

मारोठ में बढ़ती वारदातों से लोगों में डर, कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाने की उठी मांग

कुचामन वृत्त के मारोठ कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों और सार्वजनिक स्थानों पर हो रही संदिग्ध गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने कस्बे के मुख्य बाजारों, चौराहों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई है, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ समय से कस्बे में रात के दौरान चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की…

Continue reading

बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया संबल: नावां में आधुनिक कस्तूरबा छात्रावास का लोकार्पण, मंत्री विजय सिंह चौधरी बोले — “हर बेटी को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता”

नावां शहर में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्था प्रधानों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की…

Continue reading

मकराना में ‘सांड राज’ का आतंक: आज फिर मासूम शिवम पर हमला, फ़ाईजा के दर्द ने जगाई इंसानियत, अब सड़कों पर उतरेंगे विधायक

हर गली में डर, हर मोड़ पर खतरा — आखिर कब जागेगा प्रशासन? मकराना शहर में आवारा सांडों, निराश्रित गोवंश और आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। शहर की सड़कों पर हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि लोग अब घर से निकलने से पहले सड़क की ओर देखकर यह तय करते हैं कि कहीं सामने कोई सांड तो नहीं खड़ा। बच्चों को अकेले बाजार भेजने में परिवार डरने लगे हैं और बुजुर्गों के लिए सड़क पर चलना खतरे से खाली…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan