दीपावली पर मिठाई खरीदने से पहले जान लें उसकी ‘मिठास की उम्र’, कौनसी मिठाई कितने दिन तक रहती है ताजा?

बंगाली मिठाइयां 24 घंटे में खोने लगती हैं स्वाद, मावे की मिठाइयों की भी 48 घंटे के बाद घटने लगती है गुणवत्ता, ड्राई फ्रूट मिठाइयों की अपेक्षाकृत ज्यादा होती है शेल्फ लाइफ डीडवाना-कुचामन। दीपावली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की बात न हो, ऐसा संभव नहीं है। त्योहार के मौके पर बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर रौनक है। कोई रिश्तेदारों के लिए मिठाई खरीद रहा है तो कोई घर आए मेहमानों की खातिरदारी के लिए। लेकिन मिठाई खरीदते समय एक सवाल अक्सर…

Continue reading

कुचामन पुलिस की कार्रवाई को पुलिस मुख्यालय की सराहना, ‘बेस्ट पुलिस वर्क ऑफ द वीक’ में मिली जगह

भागवत कथा की कलश यात्रा में जेवर तोड़ने वाली गैंग की 28 महिलाओं की गिरफ्तारी सप्ताह के पांच सफलता सूत्रों में शामिल डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस टीम का बढ़ाया हौसला कुचामनसिटी। भागवत कथा की कलश यात्रा में श्रद्धालुओं के सोने-चांदी के आभूषण तोड़ने वाली गैंग की 28 महिलाओं को गिरफ्तार करने की कुचामन पुलिस की कार्रवाई को पुलिस मुख्यालय ने बड़ी उपलब्धि माना है। राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे अक्टूबर के दूसरे सप्ताह…

Continue reading

कुचामन में PTCL ने रचा इतिहास! 20 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में रिफॉर्मर जिम धुरंधर्स बना चैंपियन, हमजा 11 मकराना को 34 रन से हराया

कुचामन में PTCL ने रचा इतिहास! 20 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में रिफॉर्मर जिम धुरंधर्स बना चैंपियन, हमजा 11 मकराना को 34 रन से हराया 22 दिन, 63 मुकाबले और 64 टीमों की भागीदारी के साथ संपन्न हुई PTCL सीजन-1 नाइट क्रिकेट लीग;  विजेता को 5 लाख और उपविजेता को मिले 2 लाख रुपए, नदीम धनुरी बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कुचामन सिटी। कुचामन के राजकीय खेल स्टेडियम में आयोजित PTCL (प्रो टेन क्रिकेट लीग) सीजन-1 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 10 और…

Continue reading

परबतसर : सीडियास के जंगल में मिला नर पैंथर का शव, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

सिर और शरीर पर पंजों के चोट के निशान मिले, मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम; नाखून-दांत सुरक्षित मिलने से अवैध शिकार की आशंका नहीं डीडवाना-कुचामन। परबतसर उपखंड क्षेत्र के ग्राम सीडियास के जंगल में बुधवार को एक नर पैंथर का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। पैंथर का शव पहाड़ी की तलहटी के समीप एक खेत में पड़ा मिला। स्थानीय निवासी हरि सिंह और अन्य ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच के बाद शव…

Continue reading

इलाज के नाम पर 8.25 लाख का बिल, शव देने से पहले मांगे 7.25 लाख; राजस्व राज्य मंत्री ने हस्तक्षेप कर कराया पूरा बिल माफ,दिलाया शव

इलाज के नाम पर 8.25 लाख का बिल, शव देने से पहले मांगे 7.25 लाख; राजस्व राज्य मंत्री ने हस्तक्षेप कर कराया पूरा बिल माफ,दिलाया शव कुचामन के बजरंग लाल अग्रवाल के निधन के बाद निजी अस्पताल में सामने आया मामला, कुचामन सिटी। निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर भारी-भरकम बिल और उसके बाद बकाया राशि की वसूली को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। कुचामन सिटी के एक परिवार के साथ जयपुर के निजी अस्पताल में सामने आया मामला इसी संवेदनशील मुद्दे को…

Continue reading

संग्रहित 1605 यूनिट रक्त में दिखी कुचामन की एकजुटता, रमेश रुलानियां की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर बना जनभागीदारी का संदेश

36 कौम के प्रतिनिधि एक मंच पर आए, महिलाओं और युवतियों ने भी बढ़ाया हौसला; 9 ब्लड बैंकों की टीमों ने 110 बेड पर दिनभर किया रक्त संग्रहण कुचामन सिटी। किसी की याद में तस्वीर पर फूल चढ़ाना एक परंपरा है, लेकिन किसी की स्मृति को किसी की जिंदगी बचाने से जोड़ देना उससे कहीं बड़ा संदेश है। कुचामन में बुधवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। स्वर्गीय रमेश रुलानियां की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में श्रद्धांजलि सिर्फ शब्दों और पुष्पों…

Continue reading

मां की पुण्यस्मृति में मिश्रा परिवार की अनूठी पहल, बाबा बंशीदास हॉस्पिटल के निर्माण के लिए 5.51 लाख रुपये भेंट

सांगलिया। कहते हैं कि माता-पिता के संस्कार बच्चों के कर्मों में दिखाई देते हैं। इसका एक प्रेरणादायक और भावुक उदाहरण गांव सांगलिया में देखने को मिला, जहां श्री रामप्रसाद जी मिश्रा, रमेश जी मिश्रा एवं जितेन्द्र जी मिश्रा परिवार ने अपनी पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती संतरा देवी मिश्रा की पुण्यस्मृति में समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश की।माताजी के गोलोकवास के उपरांत उनकी पावन स्मृतियों और सेवाभावी विचारों को आगे बढ़ाते हुए मिश्रा परिवार ने बाबा बंशीदास हॉस्पिटल, सांगलिया के निर्माण हेतु 5 लाख 51 हजार…

Continue reading

शहर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी, आमजन अपनी समस्याएं लेकर सीधे मिल सकते हैं: सभापति महेश रामचंद्रका

कुचामन सिटी। शहर के दल्ला बालाजी रोड स्थित रामबाग रिसॉर्ट में नवनिर्वाचित सभापति महेश रामचंद्रका एवं पार्षदों के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सभापति महेश रामचंद्रका सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला प्रमुख भागीरथ राम चौधरी भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभापति महेश रामचंद्रका का अक्षय दवे एवं शेख वसीम ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही पार्षद शाजिदा अयूब शेख, हेमराज पारीक,…

Continue reading

कुचामन में छीपा समाज के राष्ट्रीय इजलास में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों पर मंथन

डॉ. यूसुफ देवड़ा ने दिया समाज स्तर पर राष्ट्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय चिकित्सा प्रकोष्ठ बनाने का सुझाव, अहमदाबाद के मुफ्ती ताहिर छीपा बोले— शादियों में फिजूलखर्ची रोककर तालीम पर बढ़ाएं खर्च राजनीति में समाज की भागीदारी बढ़ाने और महिलाओं को आगे लाने पर भी हुई चर्चा कुचामन सिटी। छीपा समाज की ओर से कुचामन सिटी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को राष्ट्रीय इजलास में समाज के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर…

Continue reading

डीडवाना : तरु छाया रेजिडेंसी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का दिया संदेश

तरु छाया रेजिडेंसी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का दिया संदेश पंडित अशोक व्यास बोले- भागदौड़ भरी जिंदगी में ईश्वर की भक्ति के लिए भी समय निकालें, पितृ पक्ष में दान-पुण्य का विशेष महत्व डीडवाना : तरु छाया रेजिडेंसी परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक वातावरण और श्रद्धा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर व्यास पीठ से पंडित अशोक व्यास ने श्रीमद्भागवत के महत्व, भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan