दीपावली पर पुजारियों का सम्मान, अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज ने किया अभिनंदन

डीडवाना। दीपावली के पावन पर्व पर अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज राजनीतिक एवं सामाजिक जागृति मंच, डीडवाना की ओर से शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिरों में सेवाएं दे रहे पुजारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
मंच के अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि सनातन संस्कृति में पुजारी वर्ग भगवान और भक्त के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना, साफ-सफाई, समय की पाबंदी और अनुशासन बनाए रखना एक कठिन तपस्या के समान है। पुजारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इन दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

इस पहल की सराहना करते हुए काली माता मंदिर के मुख्य पुजारी सोहन नाथ योगी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से पुजारियों का मनोबल बढ़ता है। साथ ही उन्हें मंदिरों की व्यवस्था और दर्शनार्थियों के प्रति अपने दायित्वों का और अधिक एहसास होता है।

इस दौरान मंच के महावीर प्रसाद चतुर्वेदी, सुनील शर्मा, कपिल प्रधान, रमेश कुमार उपाध्याय, विजय असोपा, अनुराग शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

error: News 1 Rajasthan