महिला सुरक्षा पर डीडवाना-कुचामन पुलिस का बड़ा अभियान: लाडनूं में महिलाओं से एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान का सीधा संवाद

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा से लेकर आत्मरक्षा तक दी महत्वपूर्ण जानकारी लाडनूं | राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “महिला सुरक्षा संकल्प अभियान” के तहत जिला पुलिस डीडवाना-कुचामन द्वारा जैन विश्व भारती परिसर, लाडनूं में महिला वॉलंटियर्स, छात्राओं एवं महिलाओं के लिए संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आईं एक हजार से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी…

Continue reading

आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और सकारात्मक प्रयास ही सफलता की कुंजी : तरुणा बोहरा

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा शनिवार को प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती तरुणा बोहरा ने ‘जर्नी ऑफ कॉन्फिडेंस, चॉइस एंड सक्सेस’ विषय पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।अपने संबोधन में तरुणा बोहरा ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और निरंतर सकारात्मक प्रयास भी आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्पष्ट लक्ष्य…

Continue reading

लाडनूं में PNB ATM की बदहाली पर उठे सवाल: गंदगी, अव्यवस्था और लापरवाही से परेशान ग्राहक

लाडनूं शहर के बस स्टैंड के पास आर्य समाज मंदिर परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम की हालत इन दिनों गंभीर चर्चा का विषय बनी हुई है। बैंक के इसी भवन के ग्राउंड फ्लोर में संचालित एटीएम की स्थिति इतनी खराब बताई जा रही है कि स्थानीय लोग इसकी तुलना सार्वजनिक शौचालय से भी बदतर हालात से कर रहे हैं। गंदगी, बदबू, पान-गुटखा की पीक, खुले बिजली के तार और प्रवेश द्वार पर अतिक्रमण जैसी समस्याओं ने ग्राहकों की परेशानी बढ़ा दी…

Continue reading

लाडनूं में ईओ ने मौके पर पहुंचकर जानी समस्याएं, जलभराव व अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

लाडनूं शहर की ज्वलंत समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने बुधवार को विभिन्न स्थानों का दौरा कर मौके पर ही हालात का जायजा लिया और संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान रीयल हेल्प ब्यूरो (रजि.) नई दिल्ली की महिला प्रदेशाध्यक्ष व पार्षद सुमित्रा आर्य भी मौजूद रहीं, जिन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर सुझाव देते हुए शीघ्र समाधान की मांग रखी। सबसे पहले ईओ ने बस स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां लंबे समय से…

Continue reading

नारी शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं, विरोधियों को जनता देगी जवाब — सुमित्रा आर्य

लाडनूं। नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर में सियासत तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए इसे महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया है। सुमित्रा आर्य ने कहा कि संसद में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम था। इस विधेयक के माध्यम से महिलाओं…

Continue reading

चीफ शहर क़ाज़ी सैय्यद मोहम्मद अली को ‘गुलामे मुस्तफ़ा यूथ आइकन’ नागौर की जानिब से शानदार एजाज़

✦ चीफ शहर क़ाज़ी सैय्यद मोहम्मद अली को ‘गुलामे मुस्तफ़ा यूथ आइकन’ नागौर की जानिब से शानदार एजाज़ मजहबी, दीनी और समाजी खिदमात को लेकर मिला अज़ीम इज़्ज़त-अफ़ज़ाई का तोहफ़ा लाडनूं के नामवर दीनी और समाजी शख्सियत, चीफ शहर क़ाज़ी सैय्यद मोहम्मद अली साहब को उनकी दीनी-मजहबी और समाजी खिदमात के लिए ‘गुलामे मुस्तफ़ा यूथ आइकन’ की जानिब से एक शानदार इज़्ज़त और एजाज़ से नवाजा गया। ये प्रोग्राम नागौर की बासनी बड़ी मस्जिद, शाही ईदगाह में आयोजित किया गया, जहां चीफ़ क़ाज़ी सैय्यद मोहम्मद…

Continue reading

सीरतुन नबी और इश्क-ए-रसूल की रौशनी में इस्लाहे-समाज कॉन्फ्रेंस: लाडनूं के शहरिया बास में अल्लाह और रसूल की मोहब्बत का पैग़ाम

लाडनूं के शहरिया बास स्थित हुसैनखानियों की बाड़ी में सोमवार की रात ईशा की नमाज़ के बाद एक रूहानी और समाज-सुधार से भरपूर “इस्लाहे-समाज कॉन्फ्रेंस” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जमीयत अहले-हदीस के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें देश के प्रसिद्ध इस्लामी विद्वानों ने अपने विचार रखे और लोगों को नेक राह पर चलने का पैग़ाम दिया। कॉन्फ्रेंस के मुख्य वक्ता शेख अब्दुस्सलाम मदनी ने “सीरतुन नबी और इश्क-ए-रसूल” विषय पर एक असरदार और दिल छू लेने वाली तक़रीर पेश की। उन्होंने कहा, “मोहब्बत…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan