नावां में पालिकाध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पर भी कांग्रेस की जीत । महेंद्र चौधरी बोले: जनता का प्यार मिला, छल-कपट,मशीनरी के दुरुपयोग से नहीं बनाया बोर्ड

नावां। नावां नगर पालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। मंगलवार को हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश पारीक ने 16 मत हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी देवीलाल कुमावत को 8 वोट मिले, जबकि एक पार्षद ने मतदान नहीं किया। इससे एक दिन पहले सोमवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की कविता कुमावत 16 वोट हासिल कर पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। इस तरह नावां नगर पालिका में…

Continue reading

कुचामन में उपसभापति चुनाव का चौंकाने वाला नतीजा, भाजपा के बाबूलाल मारवाड़ा 15 वोट से जीते,भाजपा ने निकाला ऐतिहासिक विजयी जुलूस

भाजपा के बाबूलाल को 30 वोट, कांग्रेस के दीनदयाल को 15 मत; परिणाम के बाद दोनों प्रत्याशियों ने गले मिलकर पेश की भाईचारे की मिसाल कुचामन सिटी। नगर परिषद कुचामन सिटी में मंगलवार को हुए उपसभापति चुनाव ने अंतिम नतीजे तक राजनीतिक गणित को उलट-पुलट कर रख दिया। मतदान से पहले समर्थन के जो आंकड़े सामने थे, परिणाम उससे बिल्कुल अलग रहा। भाजपा ने वार्ड 18 से चुनाव जीतने वाले बाबूलाल मारवाड़ा को प्रत्याशी बनाया, जबकि कांग्रेस ने वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमावत…

Continue reading

कुचामन में चुनावी हार के बाद राजेंद्र कुमावत की पीड़ा सामने आई, बोले: ‘अपनों ने ही हराने में निभाई भूमिका’’

वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेंद्र की सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी चर्चा तेज, पिता स्वर्गीय हरीशचंद्र कुमावत की राजनीतिक विरासत का भी किया जिक्र कुचामन सिटी। भले ही कुचामन नगर परिषद चुनाव में भाजपा की जीत हो गई है लेकिन चुनाव के बाद कुचामन भाजपा की अंदरूनी राजनीति को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेंद्र कुमावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए वार्ड चुनाव में मिली खुद की हार को…

Continue reading

मकराना में रियाज गौड़ सभापति निर्वाचित, बोरावड़ में मनफूल बनीं अध्यक्ष

मकराना। नगर परिषद मकराना के सभापति चुनाव में कांग्रेस के रियाज अहमद गौड़ ने जीत दर्ज करते हुए सभापति पद हासिल कर लिया। सोमवार को हुए मतदान के बाद मतगणना में रियाज गौड़ को 36 मत, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी हारून राशिद चौधरी को 24 मत मिले। रियाज गौड़ ने 12 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से रियाज अहमद गौड़ और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हारून राशिद चौधरी मैदान में थे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद…

Continue reading

मकराना: जलझूलनी एकादशी पर चारभुजा नाथ मंदिर में भेंट होगी रजत रेवाड़ी

मकराना। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मकराना स्थित भगवान श्री चारभुजा नाथ मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान चारभुजा नाथ को नवीन रजत रेवाड़ी भेंट की जाएगी। भीलवाड़ा निवासी चन्द्रकला पत्नी श्याम सुंदर सोमानी, सुपुत्री स्वर्गीय घीसालाल रांदड़ ने अपनी जन्मभूमि मकराना स्थित भगवान श्री चारभुजा नाथ मंदिर में रजत रेवाड़ी प्रभु के चरणों में समर्पित करने का निर्णय लिया है। रजत रेवाड़ी भेंट करने का कार्यक्रम जलझूलनी एकादशी के अवसर पर प्रातः 11:15 बजे आयोजित होगा। महेन्द्र…

Continue reading

डीडवाना में BJP की वापसी, भंवरलाल पंवार बने सभापति; 24 वोट से जीता चुनाव

भाजपा-यूनुस खान गठजोड़ ने बदला डीडवाना का सियासी समीकरण, कांग्रेस के बाबू खान बेगाना को मिले 16 वोट डीडवाना। नगर परिषद सभापति चुनाव में भाजपा ने सात साल बाद वापसी करते हुए बोर्ड पर कब्जा कर लिया है। भाजपा समर्थित भंवरलाल पंवार डीडवाना नगर परिषद के नए सभापति निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बाबू खान बेगाना को 24-16 वोटों से हराया। सभापति चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 21 था, जबकि पंवार को 24 वोट मिले। परिणाम घोषित होते ही भाजपा और निर्दलीय विधायक यूनुस…

Continue reading

कुचामन में भाजपा का सभापति, महेश रामचंद्रका 5 वोट से जीते; 26 साथ आए, 25 वोट मिले, एक वोट पर उठे सवाल

45 सदस्यीय सदन में महेश को 25 और आरिफ खान को 20 वोट, निर्दलीयों के समर्थन से भाजपा ने बनाया बोर्ड; अब चर्चा में एक वोट का रहस्य कुचामन सिटी। कुचामन नगर परिषद के सभापति चुनाव में आखिरकार भाजपा ने बाजी मार ली। भाजपा प्रत्याशी महेश रामचंद्रका ने कांग्रेस के आरिफ खान को 5 वोटों के अंतर से हराकर सभापति पद पर जीत दर्ज की। महेश रामचंद्रका को कुल 25 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ खान को 20 वोट मिले। परिणाम सामने आते ही भाजपा…

Continue reading

नावां में कांग्रेस का परचम: कविता मोरवाल बनीं पालिका अध्यक्ष, 7 वोट से दर्ज की जीत

नावां। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कविता मोरवाल ने जीत दर्ज कर पालिका अध्यक्ष का पद हासिल किया। मतगणना में कविता मोरवाल को 16 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी पूजा कुमारी को 9 वोट मिले। इस तरह कविता मोरवाल ने 7 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।…

Continue reading

निःशुल्क हृदय जांच शिविर में 63 मरीजों ने लिया लाभ, विशेषज्ञ ने दी जरूरी चिकित्सकीय सलाह , डॉ. सुनील जैन ने कहा, बदलती जीवनशैली और खान-पान के कारण बढ़ रहे हृदय रोग के मामले, समय पर जांच जरूरी

कुचामन सिटी। लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सीता देवी सत्यनारायण काबरा चैरिटेबल सोसायटी के सौजन्य से रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र में रविवार को निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जयपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में कुल 63 मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया। मरीजों की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। इनमें एचबीए1सी की 24, लिपिड प्रोफाइल की…

Continue reading

कुचामन : रावणा राजपूत विकास समिति की नई कार्यकारिणी गठित, दिलीप सिंह पांचोता निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, समाज की एकजुटता और आपसी सहमति की मिसाल, सुरेंद्र सिंह चौहान सचिव और बजरंग सिंह जिलिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित

कुचामन सिटी, रावणा राजपूत विकास समिति, नावां-कुचामनसिटी की साधारण सभा रविवार को जूसरी रोड स्थित समाज सभा कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकजुटता और आपसी सहमति की मिसाल पेश करते हुए पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह पांचोता को सर्वसम्मति से निर्विरोध पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र सिंह चौहान को सचिव तथा बजरंग सिंह जिलिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की शुरुआत समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं सक्रिय समाजसेवी स्वर्गीय भंवर सिंह सांखला को श्रद्धांजलि अर्पित करने…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan