डीडवाना में BJP की वापसी, भंवरलाल पंवार बने सभापति; 24 वोट से जीता चुनाव

भाजपा-यूनुस खान गठजोड़ ने बदला डीडवाना का सियासी समीकरण, कांग्रेस के बाबू खान बेगाना को मिले 16 वोट डीडवाना। नगर परिषद सभापति चुनाव में भाजपा ने सात साल बाद वापसी करते हुए बोर्ड पर कब्जा कर लिया है। भाजपा समर्थित भंवरलाल पंवार डीडवाना नगर परिषद के नए सभापति निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बाबू खान बेगाना को 24-16 वोटों से हराया। सभापति चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 21 था, जबकि पंवार को 24 वोट मिले। परिणाम घोषित होते ही भाजपा और निर्दलीय विधायक यूनुस…

Continue reading

डीडवाना में एबीआरएसएम का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू, सैकड़ों शिक्षकों ने लिया भाग

डीडवाना/शकील अहमद उस्मानी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम, स्कूल शिक्षा) जिला डीडवाना का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन मालियन सूर्य मंदिर स्थित माली समाज पंचायत भवन में शुरू हुआ। सम्मेलन के प्रथम दिवस जिले के डीडवाना, लाडनूं, मौलासर, कुचामन, नावा, परबतसर एवं मकराना खंडों से सैकड़ों शिक्षकों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक अजीत सिंह देथा एवं रूपाराम पिंडार रहे। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम जिला पालक कार्यकर्ता…

Continue reading

मौलासर पुलिस की बड़ी कामयाबी: झूलोत्सव मेले से चोरी बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन। मौलासर थाना पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए झूलोत्सव मेले के दौरान चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मौलासर थानाप्रभारी मनसी राम ने बताया कि झूलोत्सव मेले के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आसपास…

Continue reading

डीडवाना की बेटी एडीजे रेश्मा खान का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन, ज्यूडिशियल फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए जाएंगी अमेरिका

डीडवाना की बेटी एडीजे रेश्मा खान का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन, ज्यूडिशियल फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए जाएंगी अमेरिका 21 देशों के 25 न्यायिक अधिकारियों में भारत से एकमात्र प्रतिनिधि होंगी रेश्मा खान, 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक वाशिंगटन डीसी और वर्जीनिया में होगा कार्यक्रम डीडवाना की एडीजे रेश्मा खान का अंतरराष्ट्रीय ज्यूडिशियल फेलोशिप के लिए चयन डीडवाना , डीडवाना के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि यहां की निवासी अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश (एडीजे) रेश्मा खान का चयन प्रतिष्ठित ज्यूडिशियल…

Continue reading

बड़ी बेरी में आस्था और एकता का संगम, दो दिवसीय मोर दादी महोत्सव संपन्न

डीडवाना-कुचामन जिले के बड़ी बेरी गांव में आयोजित दो दिवसीय मोर दादी महोत्सव श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता के माहौल में संपन्न हो गया। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों से भी मोर (गोयल) समाज के प्रतिनिधि बड़ी बेरी स्थित प्राचीन मोर दादी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर मां दादी का आशीर्वाद लिया। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें आसपास के ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि संकट…

Continue reading

डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरफ्तार, बालक निरुद्ध, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

डीडवाना-कुचामन। जिले की डीडवाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा एवं वृत्ताधिकारी डीडवाना उम्मेश गुप्ता के सुपरविजन में पुलिस थाना डीडवाना के थानाधिकारी मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।…

Continue reading

13 लाख की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पिता भी गिरफ्तार, पहाड़ियों से बरामद की पुलिस ने ठगी की रकम,मामले में अब तक कुल 4 गिरफ्तार

फेसबुक पर पुराने एंटिक सिक्के और नोट करोड़ों में खरीदने का झांसा देने वाली गैंग का खुलासा,  चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ठगी की रकम तक पहुंची डीडवाना-कुचामन साइबर पुलिस डीडवाना-कुचामन। फेसबुक पर पुराने एंटिक सिक्के और नोट करोड़ों रुपए में खरीदने का झांसा देकर लाखों की साइबर ठगी करने वाली गैंग के खिलाफ डीडवाना-कुचामन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि आज गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पूर्व में पकड़े जा चुके…

Continue reading

चार निकायों में 74.02 प्रतिशत मतदान, डीडवाना में विधायक यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की से आधा घंटा बाधित रहा मतदान, शाम होते ही शुरू हुई बाड़ाबंदी

चार निकायों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम को शुरू हुई बाड़ाबंदी डीडवाना-कुचामन, नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत डीडवाना-कुचामन जिले के चार नगरीय निकायों में बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। जिले में कुल 74.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि डीडवाना के वार्ड संख्या 11 में विधायक एवं पूर्व मंत्री यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की और हंगामे की घटना के कारण कुछ समय के लिए मतदान बाधित रहा, लेकिन प्रशासन की समझाइश और पुलिस कार्रवाई के बाद मामला शांत हो गया। मतदान समाप्त होने…

Continue reading

परबतसर : डारापुरा के पास बस-ट्रेलर की भीषण भिड़ंत: बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 17 घायल, 6 अजमेर रेफर

डीडवाना-कुचामन, जिले के परबतसर क्षेत्र से गुजरने वाले हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर डारापुरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार कुल 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 6 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, यात्री बस परबतसर से जयपुर की ओर जा रही थी।…

Continue reading

नगरीय निकाय चुनाव 2026: 1056 प्रत्याशी मैदान में, नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, 326 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, जिले की 8 नगरीय निकायों के 285 वार्डों में होगा चुनाव

डीडवाना-कुचामन, नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर जिले में चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के 8 नगरीय निकायों—3 नगर परिषद एवं 5 नगरपालिकाओं—के कुल 285 वार्डों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नाम वापसी के अंतिम दिन 326 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अब कुल 1056 प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा ने बताया कि जिले…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan