दुष्कर्म के आरोपी को कुचामन पुलिस ने खारिया से किया गिरफ्तार
फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप डीडवाना-कुचामन जिले की कुचामन सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश उर्फ नरसी (20) निवासी खारिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता के साथ गलत काम करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसी रिमांड) प्राप्त किया है। 9 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मामला पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को…
कुचामन में RSS का पथ संचलन उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
मुख्य वक्ता शिवराज जी भाई साहब ने दिया प्रेरणादायी उद्बोधन, राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने लायंस सर्कल पर किया स्वागत कुचामन सिटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), कुचामन नगर की ओर से पथ संचलन उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। पथ संचलन स्टेशन रोड से…
कन्या पूजन से दिया नारी सम्मान और बेटी सुरक्षा का संदेश, लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने किया कन्याओं का सम्मान
कुचामन सिटी। नवरात्रि पर्व के अवसर पर लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देवी स्वरूप कन्याओं का तिलक लगाकर पूजन किया गया तथा आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बालिकाओं को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री एवं फ्रूट किट भेंट की गई।कार्यक्रम में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, निवर्तमान अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, सचिव लॉयन विष्णु मोयल, सह सचिव लॉयन स्नेहा अग्रवाल एवं लॉयन सोनू अग्रवाल ने…
L.B.S. विद्यालय की गरबा नाइट में उमड़ा जनसैलाब, शिव तांडव और महिषासुर मर्दन की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
रंग-बिरंगी रोशनी, गरबा-डांडिया की धूम और भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर हुई कुचामन सिटी की शाम, गणमान्य अतिथियों ने आयोजन की सराहना की कुचामन सिटी। L.B.S. विद्यालय की ओर से न्यू कॉलोनी, कुचामन सिटी में आयोजित भव्य गरबा नाइट सांस्कृतिक वैभव, भारतीय परंपराओं और मनमोहक प्रस्तुतियों के चलते शहर का यादगार आयोजन बन गई। रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक वेशभूषा, मधुर संगीत और गरबा-डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों के बीच उमड़े अपार जनसैलाब ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।कार्यक्रम में शिव तांडव, महिषासुर मर्दन, गोविंदा ग्रुप, माहेश्वरी…
कुचामन सिटी में मनाया विश्व स्पाइन डे, डॉ. मनोज मित्तल ने रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने का दिया संदेश
कुचामन सिटी। विश्व स्पाइन डे के अवसर पर शुक्रवार को कुचामन सिटी में रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मनोज मित्तल ने रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने, कमर और गर्दन के दर्द से बचाव तथा सही जीवनशैली अपनाने के बारे में जानकारी दी। डॉ. मनोज मित्तल ने बताया कि वर्तमान समय में लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग, घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना, गलत शारीरिक मुद्रा और शारीरिक गतिविधियों की कमी के…
सेवा कार्यों और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के साथ मनाई स्व. बालकृष्ण सारड़ा की 31वीं पुण्यतिथि
550 विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षणिक सामग्री वितरित, 125 मरीजों को फलाहार, रक्तदान शिविर और प्लास्टिक उन्मूलन अभियान आयोजित कुचामन सिटी। कुचामन विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्व. बालकृष्ण सारड़ा की 31वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। सर्वधर्म प्रार्थना सभा से शुरू हुए कार्यक्रमों के तहत रक्तदान शिविर, मरीजों को फल वितरण, जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षणिक सामग्री वितरण, पर्यावरण जागरूकता अभियान और भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुबह 7:15 बजे पुराने बस स्टैंड स्थित सारड़ाजी…
कुचामन सिटी में कल से राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता, जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी
SKA KARATE CHAMPIONSHIP 2026 SEASON-II का आयोजन, खंडेलवाल भवन में सुबह 11:15 बजे होगा उद्घाटन समारोह कुचामन सिटी। शहर में कल 17 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता SKA KARATE CHAMPIONSHIP 2026 SEASON-II का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन सिमोन कराते एकेडमी, कुचामन सिटी एवं सर्व हिन्दू समाज श्री शीतला माता मंदिर सेवा समिति, कुचामन सिटी के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 17 अक्टूबर को सुबह 11:15 बजे बालाजी बाजार स्थित खंडेलवाल भवन, कुचामन सिटी में आयोजित होगा।…
कुचामन की दो बेटियों को एक साथ मिला MBBS में दाखिला, परिवार में खुशी की लहर
मरहूम कैप्टन अयूब खान की पौत्रियों ज़ारा और अल्फिया खान की कामयाबी पर पिता इमरान खान बोले, बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं कुचामन सिटी। शहर के खान मोहल्ला निवासी इमरान खान की बेटियों ज़ारा खान और अल्फिया खान ने एक साथ एमबीबीएस में दाखिला हासिल कर परिवार और कुचामन सिटी का नाम रोशन किया है। दोनों बहनों को जयपुर स्थित जेएनयू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबीबीएस की सीट मिली है। इस उपलब्धि से परिवारजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में खुशी का…
झूठ अधर्म की पत्नी, रोग और शोक उसके पुत्र, सत्य के मार्ग पर चलने का दिया संदेश । कुचामन सिटी में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद और श्री नृसिंह अवतार का किया वर्णन
कुचामन सिटी। श्री कुचामन गौशाला बीड़ स्थित सीतादेवी सत्यनारायण काबरा सत्संग भवन में काबरा परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के तृतीय दिवस व्यासपीठ पर विराजमान ब्रजभक्त आचार्य श्री रमाकान्त गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि अधर्म की पत्नी का नाम झूठ है और झूठ के दो पुत्र रोग एवं शोक हैं। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने झूठ से बचने और सत्य को जीवन…
पीएम कुसुम और सूर्यघर योजना से बढ़ी बिजली उपलब्धता – तकनीकी निदेशक मुकेश चन्द बाल्दी
पीएम कुसुम और सूर्यघर योजना से बढ़ी बिजली उपलब्धता – तकनीकी निदेशक मुकेश चन्द बाल्दी डीडवाना-कुचामन में 46 कुसुम प्लांट से 80 मेगावाट उत्पादनदीपावली से पहले निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर AVVNL तकनीकी निदेशक मुकेश चन्द बाल्दी ने ली समीक्षा बैठक, लंबित कनेक्शन पूरे करने और बिजली चोरी पर कार्रवाई के निर्देश दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के तकनीकी निदेशक मुकेश चन्द बाल्दी ने डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी…




