न्याय की चौखट पर मुस्कुराए चेहरे: कुचामन की राष्ट्रीय लोक अदालत में 9 हजार से अधिक प्रकरण निस्तारित

कुचामन सिटी। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा के निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति कुचामन द्वारा वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुन्दर लाल खारोल ने की। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अपर जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर कुचामन सिटी में हुआ,…

Continue reading

नावां में दिनदहाड़े लाखों की चोरी: डॉक्टर के पास गए दंपती, पीछे से सूने घर में घुसे बदमाश… बेटी लौटी तो बिखरा पड़ा था पूरा आशियाना

नावां में दिनदहाड़े लाखों की चोरी: डॉक्टर के पास गए दंपती, पीछे से सूने घर में घुसे बदमाश… बेटी लौटी तो बिखरा पड़ा था पूरा आशियाना मालियों की ढाणी में लाखों की चोरी, जेवर-नकदी के साथ जमीनों के दस्तावेज भी ले उड़े चोर डीडवाना-कुचामन जिले के नावां उपखंड मुख्यालय में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुरानी रेलवे स्टेशन रोड स्थित मालियों की ढाणी में बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए…

Continue reading

डीडवाना में गंदे पानी और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की तैयारी, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने जयपुर में RUIDP अधिकारियों से की अहम बैठक

डीडवाना। शहर में वर्षों से लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी गंदे पानी की निकासी और जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में अब ठोस पहल होती नजर आ रही है। इस गंभीर जनहित मुद्दे को लेकर भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने जयपुर पहुंचकर राजस्थान शहरी बुनियादी ढांचा विकास परियोजना (RUIDP) के वरिष्ठ अधिकारियों से विशेष बैठक कर विस्तृत चर्चा की। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों और मुख्य इलाकों में बरसात तथा नियमित जल निकासी की व्यवस्था कमजोर होने से उत्पन्न हो…

Continue reading

18 टांकों में सिल गया सिस्टम का चेहरा: मकराना की मासूम फ़ाईजा पूछ रही है — “क्या सड़कों पर अब इंसानों का हक नहीं रहा?”

तीन दिन पहले सांड ने सींगों पर उठाकर पटक दिया, आज भी दर्दभरी आंख से सिस्टम के लिए सवाल बह रहे हैं मकराना शहर में आवारा सांडों, निराश्रित गोवंश और आवारा कुत्तों का आतंक अब सिर्फ “समस्या” नहीं, बल्कि प्रशासनिक संवेदनहीनता का जीवित प्रमाण बन चुका है। इसका सबसे दर्दनाक उदाहरण है वार्ड नंबर 44 स्थित ठाकुर साहब की आखली, मानधानिया की छतरियों के पास रहने वाली 11 वर्षीय मासूम फ़ाईजा। करीब डेढ़ साल पहले पिता मोहम्मद शकील का निधन हो चुका है। पिता के…

Continue reading

लाडनूं में PNB ATM की बदहाली पर उठे सवाल: गंदगी, अव्यवस्था और लापरवाही से परेशान ग्राहक

लाडनूं शहर के बस स्टैंड के पास आर्य समाज मंदिर परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम की हालत इन दिनों गंभीर चर्चा का विषय बनी हुई है। बैंक के इसी भवन के ग्राउंड फ्लोर में संचालित एटीएम की स्थिति इतनी खराब बताई जा रही है कि स्थानीय लोग इसकी तुलना सार्वजनिक शौचालय से भी बदतर हालात से कर रहे हैं। गंदगी, बदबू, पान-गुटखा की पीक, खुले बिजली के तार और प्रवेश द्वार पर अतिक्रमण जैसी समस्याओं ने ग्राहकों की परेशानी बढ़ा दी…

Continue reading

महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर कुचामन में निकलेगी भव्य वाहन यात्रा, पोस्टर का हुआ विमोचन

कुचामन सिटी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव को लेकर कुचामन शहर में भव्य वाहन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर गुरुवार को कुचामन स्थित शिवाय जिम में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। महाराणा प्रताप ग्रुप के सदस्य रघु प्रताप सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मई शनिवार को शाम 4:15 बजे पाबूजी राठौड़ सर्कल से वाहन यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते…

Continue reading

कुचामन में श्री शीतला माता मंदिर सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, कमल जोशी बने अध्यक्ष

कुचामन सिटी के प्रसिद्ध सर्व हिंदू समाज श्री शीतला माता मंदिर में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कमल कुमार जोशी को अध्यक्ष तथा रामेश्वर लाल किरोड़ीवाल को सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा मुख्य संरक्षक मोहन सिंह, एडवोकेट दिनेश दवे, चुन्नीलाल सैनी, कुंजबिहारी जोशी, बजरंग सैन, लालजी सैन एवं मंदिर पुजारी पप्पू महाराज की मौजूदगी में की गई। बैठक में मंदिर समिति के वरिष्ठ संरक्षक, पदाधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नई…

Continue reading

लाडनूं में ईओ ने मौके पर पहुंचकर जानी समस्याएं, जलभराव व अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

लाडनूं शहर की ज्वलंत समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने बुधवार को विभिन्न स्थानों का दौरा कर मौके पर ही हालात का जायजा लिया और संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान रीयल हेल्प ब्यूरो (रजि.) नई दिल्ली की महिला प्रदेशाध्यक्ष व पार्षद सुमित्रा आर्य भी मौजूद रहीं, जिन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर सुझाव देते हुए शीघ्र समाधान की मांग रखी। सबसे पहले ईओ ने बस स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां लंबे समय से…

Continue reading

महिला शक्ति किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत – मनोज जोशी । सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के विस्तार कार्यक्रम को किया संबोधित

कुचामन सिटी। विप्र समाज विद्यालय में सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के विस्तार को लेकर एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिंटू गौड़ ने कार्यकारिणी के प्रथम चरण का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पूर्व आयोजित बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज जोशी ने श्रीमती मिंटू गौड़ के नाम का प्रस्ताव महिला मंडल अध्यक्ष के लिए…

Continue reading

कुचामन में BJP की प्रचंड जीत का जश्न, आतिशबाजी और नारों से गूंजा शहर

कुचामन सिटी में सोमवार शाम भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में प्रचंड जीत के उपलक्ष में भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुराने बस स्टैंड पर सायं 6:30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” तथा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा। जीत की खुशी में लोगों…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan