कुचामन सिटी : ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम एज्यूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी का 16वां रक्तदान शिविर, 127 यूनिट रक्त संग्रह
राव परिवार के सौजन्य से आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, दिया इंसानियत और मानव सेवा का संदेश कुचामन सिटी। इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम एज्यूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। गुलाब बाड़ी स्थित मदरसा इस्लामिया सोसायटी बालिका विद्यालय में आयोजित सोसायटी के 16वें रक्तदान शिविर में 127 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। शिविर के माध्यम से समाज ने…
