अंसार अली बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के डीडवाना – कुचामन जिला उपाध्यक्ष, नावां में खुशी की लहर


डीडवाना-कुचामन जिले की कार्यकारिणी का विस्तार, महेंद्र चौधरी की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी


डीडवाना – कुचामन । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार द्वारा डीडवाना-कुचामन जिले की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जारी सूची में नावां निवासी अंसार अली पुत्र इम्तियाज अली को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अंसार अली को यह जिम्मेदारी मिलने पर नावां क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंसार अली को जिला उपाध्यक्ष को नियुक्त किया गया है।


नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अंसार अली ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार तथा पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को पार्टी मंच तक पहुंचाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
अंसार अली ने अपने मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार, पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, नावां कांग्रेस कमेटी एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।
अंसार अली ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देने, आमजन की आवाज बनने और संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

इस अवसर पर पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। अंसार अली को मिली नई जिम्मेदारी से अल्पसंख्यक विभाग को मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार और अधिक प्रभावी ढंग से होगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

error: News 1 Rajasthan