मकराना में रियाज गौड़ सभापति निर्वाचित, बोरावड़ में मनफूल बनीं अध्यक्ष

मकराना। नगर परिषद मकराना के सभापति चुनाव में कांग्रेस के रियाज अहमद गौड़ ने जीत दर्ज करते हुए सभापति पद हासिल कर लिया। सोमवार को हुए मतदान के बाद मतगणना में रियाज गौड़ को 36 मत, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी हारून राशिद चौधरी को 24 मत मिले। रियाज गौड़ ने 12 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से रियाज अहमद गौड़ और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हारून राशिद चौधरी मैदान में थे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद…

Continue reading

मकराना: जलझूलनी एकादशी पर चारभुजा नाथ मंदिर में भेंट होगी रजत रेवाड़ी

मकराना। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मकराना स्थित भगवान श्री चारभुजा नाथ मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान चारभुजा नाथ को नवीन रजत रेवाड़ी भेंट की जाएगी। भीलवाड़ा निवासी चन्द्रकला पत्नी श्याम सुंदर सोमानी, सुपुत्री स्वर्गीय घीसालाल रांदड़ ने अपनी जन्मभूमि मकराना स्थित भगवान श्री चारभुजा नाथ मंदिर में रजत रेवाड़ी प्रभु के चरणों में समर्पित करने का निर्णय लिया है। रजत रेवाड़ी भेंट करने का कार्यक्रम जलझूलनी एकादशी के अवसर पर प्रातः 11:15 बजे आयोजित होगा। महेन्द्र…

Continue reading

निकाय चुनाव में नामांकन ने पकड़ी रफ्तार: दूसरे दिन 478 पर्चे दाखिल, अब तक 513 नामांकन

मकराना में सबसे ज्यादा 144, कुचामन में 81 और नावां में 70 नामांकन; 31 अगस्त को अंतिम मौका डीडवाना-कुचामन। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में चुनावी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिले के सभी आठ नगरीय निकायों में प्रत्याशियों ने उत्साह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना के अनुसार 29 अगस्त को जिले में कुल 478 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 376 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं 27 और…

Continue reading

मकराना की 203 बंद खदानों की गूंज अजमेर तक, हाई पावर कमेटी के सामने खान धारकों ने खोला मोर्चा,गलत सर्वे से अरावली पॉलिगॉन जोन में शामिल करने का आरोप, दोबारा वास्तविक सर्वे और खदानों को जोन से बाहर करने की उठी जोरदार मांग

मकराना। मकराना की बंद पड़ी 203 खदानों का मुद्दा अब उच्चाधिकार प्राप्त समिति (हाई पावर कमेटी) के समक्ष पहुंच गया है। अजमेर के जवाहर रंगमंच में रविवार को आयोजित अरावली पॉलिगॉन जनसुनवाई में मकराना के खानधारकों और जनप्रतिनिधियों ने बंद खदानों से जुड़े गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए खनन गतिविधियों को फिर से शुरू कराने की मांग रखी।मकराना की करीब 203 खदानें अरावली पॉलिगॉन जोन में शामिल होने के कारण लंबे समय से बंद हैं। खानधारकों का कहना है कि खदानों को अरावली…

Continue reading

मकराना : लावारिस गौवंश से बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित, 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

मकराना। मंगलाना रोड पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक सनी वाल्मीकि की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती लावारिस गौवंश की समस्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सनी वाल्मीकि अपने एक परिचित के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान मंगलाना रोड पर सड़क पर कुछ लावारिस गौवंश आपस में…

Continue reading

मकराना खनन क्षेत्र में कलेक्टर-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों और अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

मकराना खनन क्षेत्र में कलेक्टर-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों और अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश मकराना थाने में ली सीएलजी सदस्यों की बैठक मकराना, डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान मंगलवार को मकराना दौरे पर रहे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मकराना के खनन क्षेत्र का निरीक्षण कर खनन गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं नियमों की पालना का जायजा लिया। अधिकारियों ने खदान संचालकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से खनन कार्यों और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान…

Continue reading

मासूम से गलत हरकत मामले में स्कूल प्रबंधन का पक्ष, कहा- जांच में पूरा सहयोग; दोषी मिला तो कार्रवाई का करेंगे समर्थन,पुलिस ने कहा जांच 

डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ गलत हरकत मामले में रविवार को विद्यालय प्रबंधन ने प्रेस बयान जारी कर अपना पक्ष रखा। प्रबंधन ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की जांच पुलिस और प्रशासन द्वारा की जा रही है तथा विद्यालय प्रबंधन जांच में हरसंभव सहयोग कर रहा है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि जांच में यदि कोई व्यक्ति कानूनी रूप से दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त…

Continue reading

मकराना : आम रास्ते के नीचे अंडर कटिंग मामले में बड़ी कार्रवाई: खान संख्या 2/2 के लाइसेंसी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आम रास्ते के नीचे अंडर कटिंग मामले में बड़ी कार्रवाई: खान संख्या 2/2 के लाइसेंसी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज खनिज विभाग ने मकराना थाने में कराया मुकदमा,  सरकारी रास्ते के नीचे अवैध खनन कर राजस्व हानि व जनजीवन को खतरे में डालने का आरोप मकराना। माताभर रेंज में आम रास्ते के नीचे कथित अंडर कटिंग के मामले में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खान संख्या 2/2 के लाइसेंसी अब्दुल खालिक एवं अन्य सहयोगियों के खिलाफ मकराना पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज…

Continue reading

अंडर कटिंग से खतरे में आम रास्ता: खान संख्या 2/2 पर ग्रामीणों का आरोप, प्रशासन ने 10 मीटर तक खनन पर लगाई रोक । एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, हजारों लोगों की आवाजाही वाले मार्ग की सुरक्षा की उठाई मांग

मकराना। कालानाड़ा से माताभर के बीच स्थित आम रास्ते के नीचे कथित अंडर कटिंग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। मालियों की ढाणी, गीलों की ढाणी, जाखली, बांसड़ा, डोडवाड़ी, चावण्डिया, देवरी सहित आसपास के गांवों के लोगों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) मकराना को ज्ञापन सौंपकर ए.एफ.जी. मार्बल माइंस की खान संख्या 2/2 के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि खान संख्या 2/2 के संचालन के दौरान आम रास्ते के नीचे लगातार खनन किया जा रहा है, जिससे…

Continue reading

मकराना के कॉन्वेंट स्कूल में मासूम बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न की आशंका, आरोपी की तलाश जारी, तीन दिन में जांच रिपोर्ट देगी कमेटी

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की आशंका का मामला सामने आया है। घटना 27 जुलाई की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, स्कूल से घर लौटने के बाद बच्ची पेट दर्द की शिकायत करने लगी। मां के पूछने पर बच्ची ने स्कूल के एक कर्मचारी पर बाथरूम में ले जाकर गलत हरकत करने का आरोप लगाया। इसके बाद परिजन बच्ची को चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan