“कुर्सी गई, रुतबा नहीं!… सरकारी कार्यक्रमों में ‘पूर्व’ अब भी ‘वर्तमान’, कांग्रेस ने उठाए प्रशासन पर सवाल”

“कुर्सी गई, रुतबा नहीं!… सरकारी कार्यक्रमों में ‘पूर्व’ अब भी ‘वर्तमान’, कांग्रेस ने उठाए प्रशासन पर सवाल” नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत बोले— मंत्री और भाजपा के दबाव में प्रशासन, लोकतंत्र नहीं ‘पसंदीदा सूची’ से चल रहे हैं निमंत्रण कुचामन सिटी। सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को लेकर प्रशासन की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी के अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में नगर निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं का कार्यकाल समाप्त हुए कई महीने…

Continue reading

मातृ-पितृ चरण वंदन से भावुक हुआ माहौल, लायन्स क्लब कुचामन ने जलाएं संस्कारों के दीप

कुचामन सिटी। लायन्स क्लब कुचामन सिटी की ओर से प्रांतपाल लायन निशांत जैन के ‘मिशन मुस्कान’ के तहत शनिवार को मातृ-पितृ चरण वंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कुचामन विकास समिति की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ परियोजना के अंतर्गत एच.पी. काबरा गर्ल्स कॉलेज एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ। क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. वी.के. गुप्ता ने बताया कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में संस्कार, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत…

Continue reading

पिस्टल दिखाकर युवती का अपहरण, 2 घंटे में खुनखुना पुलिस का बड़ा एक्शन: युवती सकुशल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन जिले की खुनखुना थाना पुलिस ने पिस्टल दिखाकर युवती का अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को घटना के महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद करते हुए आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी जेवू सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में खुनखुना थाना पुलिस…

Continue reading

कुचामन में फिर रंगदारी की दस्तक: कारोबारी को रोहित गोदारा गैंग के नाम से धमकी, रूलानिया जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी; एफआईआर दर्ज

कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन शहर में एक बार फिर रंगदारी की धमक ने व्यापारिक वर्ग में चिंता बढ़ा दी है। कुचामन थाना क्षेत्र के एक कारोबारी को व्हाट्सएप पर कथित रूप से रोहित गोदारा गैंग के नाम से वॉइस मैसेज भेजकर फिरौती की मांग की गई और धमकी दी गई कि यदि बात नहीं मानी तो उसका भी वही हाल होगा जो कारोबारी रमेश रूलानिया का हुआ था। मामले में कुचामन सिटी थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू…

Continue reading

मकराना में युवक से मारपीट का आरोप, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

डीडवाना – कुचामन जिले के मकराना थाना क्षेत्र के चिण्डालिया गांव में अनुसूचित जाति के एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट और सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित हेमाराम नायक ने मकराना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 23 जुलाई की शाम वह अपने मित्र कानाराम के घर गया था। वहां बातचीत के दौरान उसे कुर्सी पर बैठाया गया, लेकिन इसी बात से नाराज होकर कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।…

Continue reading

कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ में कुचामन के बुन्दू अली ,फजलुर्रहमान और सुभाष पावड़िया को बड़ी जिम्मेदारी, संगठन में खुशी की लहर

कुचामन सिटी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश तथा प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान के आदेशानुसार कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसके तहत फजलुर्रहमान कुरैशी और बुंदू अली को प्रदेश सचिव, जबकि सुभाष पावड़िया को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत ने बताया कि इन नियुक्तियों से कांग्रेस संगठन और खेल प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान युवा साथियों एवं निवर्तमान पार्षदों को जिम्मेदारी…

Continue reading

4 दिन में सुलझी बालिया मंगलसूत्र लूट: 5 शातिर बदमाश दबोचे, 1 लाख मोबाइल नंबर और 400 CCTV की जांच से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

डीडवाना थाना क्षेत्र के बालिया में महिला के गले से मंगलसूत्र और कंठी लूट की सनसनीखेज वारदात का डीडवाना पुलिस ने महज चार दिन में खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच शातिर आरोपियों को दस्तयाब किया है। आरोपियों ने पूछताछ में मंगलसूत्र लूट के अलावा मोबाइल चोरी, बसों से डीजल चोरी, ट्रैक्टर बैटरी चोरी सहित कई अन्य वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब लूटे गए आभूषण, वारदात में प्रयुक्त वाहन तथा अन्य अपराधों के संबंध में विस्तृत अनुसंधान कर रही…

Continue reading

युवाओं के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, कुचामन में पीएम मोदी का पुतला दहन; केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कुचामन सिटी। देशभर में युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को कुचामन सिटी में जोरदार धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान एवं पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार नावां विधानसभा क्षेत्र की नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी तथा नावां के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रदर्शन भारतीय दूरसंचार विभाग कार्यालय के सामने आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ…

Continue reading

चलती रोडवेज बस में यात्री को आया हार्ट अटैक, चालक-परिचालक ने दिखाई मानवता; पहुंचाया अस्पताल

डीडवाना | NEWS1 राजस्थाननागौर से डीडवाना आ रही राजस्थान रोडवेज की नागौर डिपो की बस में सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। केराप गांव के पास यात्री को हार्ट अटैक आने पर चालक और परिचालक ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए बस को अस्पताल की ओर मोड़ दिया। पहले यात्री को केराप के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे डीडवाना रेफर कर दिया गया। इसके बाद रोडवेज बस से…

Continue reading

40.42 करोड़ की सौगात: नावां में नए उपजिला चिकित्सालय भवन का शिलान्यास, चार साल पुरानी मांग हुई पूरी,18 बीघा भूमि पर बनेगा आधुनिक अस्पताल, राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी बोले— “बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

नावां, उपखंड मुख्यालय नावां के विकास की दिशा में बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राजस्थान सरकार के राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने 40.42 करोड़ रुपये की लागत से 18 बीघा भूमि पर बनने वाले राजकीय उपजिला चिकित्सालय के नए भवन का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत शिलान्यास किया। करीब चार वर्षों से चली आ रही क्षेत्रवासियों की मांग पूरी होने पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ शिलान्यास शिलान्यास समारोह से…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan