कुचामन के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, ₹23.06 करोड़ से होंगे बड़े शहरी विकास कार्य

RUIDP के पांचवें चरण को लेकर ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित,  जनप्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स से लिए सुझाव कुचामन सिटी, राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना यानी RUIDP के पंचम चरण के तहत प्रदेश के 84 शहरों को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने के लिए करीब 9501 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन्हीं 84 नगरीय निकायों में डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी को भी शामिल किया गया है । योजना के जरिए कुचामन सिटी में करीब 23.06 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…

Continue reading

बडू थाने के बाहर 7 दिन बाद न्याय नहीं मिला तो फिर होगा बड़ा आंदोलन, जस्साराम संदिग्ध मौत मामले  में प्रशासन ने मांगा समय

बडू थाने के बाहर 7 दिन बाद न्याय नहीं मिला तो फिर होगा बड़ा आंदोलन, जस्साराम संदिग्ध मौत मामले  में प्रशासन ने मांगा समय सुसाइड नोट में नामजद आरोपियों पर कार्रवाई समेत चार मांगों पर बनी सहमति,  विशेष जांच समिति गठित; लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने स्थगित किया धरना डीडवाना-कुचामन जिले के बड़ू  थाने के जस्साराम सारण की संदिग्ध मौत  मामले के विरोध में बडू थाने के सामने चल रहा धरना प्रशासन और सर्वसमाज के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद फिलहाल स्थगित…

Continue reading

RUIDP संवाद में फूटा कुचामन की जनता का गुस्सा, सीवरेज-जलप्रदाय के अधूरे और घटिया कामों पर RUIDP और L&T को घेरा

RUIDP संवाद में फूटा कुचामन की जनता का गुस्सा, सीवरेज-जलप्रदाय के अधूरे और घटिया कामों पर RUIDP और L&T को घेरा जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं खामियां—टूटी सड़कें, अधूरी लाइनें और बदबू की शिकायत; बाबूलाल मारवाड़ा बोले—कमियां दूर होने तक नहीं जारी होगा सेटिस्फेक्शन प्रमाण पत्र कुचामन सिटी। RUIDP के पंचम चरण को लेकर बुधवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम में कुचामन शहर के विकास कार्यों को लेकर जहां भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं शहर में पिछले कई वर्षों से…

Continue reading

बच्चों की सुरक्षा पर परिवहन विभाग सख्त, 11 बाल वाहिनियों के चालान; कार्रवाई रुकवाने को ‘सिफारिशी फोन’!

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और सीज की कार्रवाई कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले में स्कूली बच्चों को लेकर सड़कों पर दौड़ रही बाल वाहिनियों में नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान कुचामन सिटी में स्कूल बसों, वैन और बाल वाहिनियों की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद 11 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि कई…

Continue reading

कुचामन आई ऑपरेशन मामला: मरीजों की कल्चर रिपोर्ट में एंट्रोबैक्टर-सुडोमोनास इंफेक्शन की पुष्टि, इलाज से रोशनी में सुधार

कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन राजकीय जिला अस्पताल में 28 जुलाई को कैटरेक्ट सर्जरी के बाद मरीजों की आंखों में हुए संक्रमण के मामले में अब बड़ी जानकारी सामने आई है। जयपुर के SMS अस्पताल में उपचाररत मरीजों की कल्चर रिपोर्ट में एंट्रोबैक्टर इंफेक्शन की पुष्टि हुई है। वहीं एक मरीज में सुडोमोनास इंफेक्शन भी पाया गया है। जानकारी के अनुसार कुचामन जिला अस्पताल में 28 जुलाई को सात मरीजों की मोतियाबिंद सर्जरी की गई थी। ऑपरेशन के करीब 24 घंटे बाद मरीजों की…

Continue reading

लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी की नई टीम ने संभाली कमान, भव्य शपथ ग्रहण समारोह में सेवा कार्यों के जरिए इतिहास रचने का संकल्प

डॉ. वी.के. गुप्ता बने अध्यक्ष, संजय रांका सचिव और मनीष बंसल कोषाध्यक्ष; लॉयन्स हॉस्पिटल जल्द शुरू करने की घोषणा कुचामन सिटी। समाज सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह कुचामन सिटी के सरला बिड़ला कल्याण मंडपम में उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच आयोजित हुआ। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, चिकित्सकों, पत्रकारों और लायन्स परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य…

Continue reading

कुचामन में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: गोह (मॉनिटर लिज़र्ड) का शिकार करते दंपती गिरफ्तार, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन पंचायत समिति क्षेत्र के नगवाड़ा गांव में वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए संरक्षित जीव गोह (मॉनिटर लिज़र्ड) का शिकार करते हुए एक दंपती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों से गोह (गोयरा) पकड़कर आगे सप्लायरों तक पहुंचाते थे। वन विभाग अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गया है। वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी राजूराम देवल ने बताया कि…

Continue reading

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने नागौर देहात में संत समाज का किया सम्मान

भारतीय जनता पार्टी, नागौर देहात (डीडवाना-कुचामन) द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव–2026 के अवसर पर पूरे जिले में श्रद्धा, आस्था एवं भारतीय संस्कृति के अनुरूप व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता माहेश्वरी के मार्गदर्शन तथा जिला संयोजक डॉ. देवीलाल दादरवाल के समन्वय में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों, आश्रमों एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर संतों, महंतों एवं गुरुजनों का सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत…

Continue reading

वरिष्ठ साहित्यकार घनश्याम सिंह किनियां को मिलेगा ‘राजकुमार गुप्ता स्मृति छंद रत्न सम्मान-2026’

कुचामन सिटी। त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में आगामी 9 अगस्त 2026 (रविवार) को सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रृंगी ऋषि भवन, अम्बामाता, उदयपुर में आयोजित होगा। सृजन सरिता समूह के संयोजक डॉ. दिलीप कुमार पारीक ने बताया कि समारोह में राजस्थान के प्रतिष्ठित साहित्यकारों को सम्मानित करने के साथ-साथ नवप्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा।इसी क्रम में डीडवाना – कुचामन के वरिष्ठ साहित्यकार घनश्याम सिंह किनियां का चयन साहित्य एवं छंद-सृजन के…

Continue reading

नगर परिषद चुनाव से पहले सीमांकन पर छिड़ी सियासत, कुचामन कांग्रेस ने पुराने वार्डों से चुनाव कराने की उठाई मांग

कुचामन सिटी। राजस्थान उच्च न्यायालय की दखल के बाद प्रदेश में निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की संभावनाओं के बीच कुचामन नगर परिषद के वार्डों के सीमांकन को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कुचामन कांग्रेस ने नगर परिषद चुनाव वर्ष 2020 के वार्डों के आधार पर कराने की मांग उठाते हुए वर्तमान सीमांकन को नियमों के विरुद्ध और असंवैधानिक बताया है। कुचामन नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव मुकेश कुमावत तथा नगर कांग्रेस अध्यक्ष…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan