वरिष्ठ साहित्यकार घनश्याम सिंह किनियां को मिलेगा ‘राजकुमार गुप्ता स्मृति छंद रत्न सम्मान-2026’


कुचामन सिटी। त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में आगामी 9 अगस्त 2026 (रविवार) को सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रृंगी ऋषि भवन, अम्बामाता, उदयपुर में आयोजित होगा।


सृजन सरिता समूह के संयोजक डॉ. दिलीप कुमार पारीक ने बताया कि समारोह में राजस्थान के प्रतिष्ठित साहित्यकारों को सम्मानित करने के साथ-साथ नवप्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा।
इसी क्रम में डीडवाना – कुचामन के वरिष्ठ साहित्यकार घनश्याम सिंह किनियां का चयन साहित्य एवं छंद-सृजन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘राजकुमार गुप्ता स्मृति छंद रत्न सम्मान-2026’ हेतु किया गया है।


घनश्याम सिंह किनियां लंबे समय से हिंदी एवं राजस्थानी साहित्य के सृजन में सक्रिय हैं। वे छंद, गीत, ग़ज़ल तथा विभिन्न काव्य विधाओं में निरंतर रचनात्मक योगदान दे रहे हैं। उनके सम्मान के लिए चयनित होने पर साहित्य जगत के साहित्यकारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

error: News 1 Rajasthan