आबादी के बीच कचरा डंपिंग पर न्यायालय सख्त, एडीजे कुसुम सुत्रकार ने दिए कड़े निर्देश । कहा- कोर्ट के सामने सही तथ्य रखें, जरूरत पड़ी तो स्वयं जाकर करूंगी निरीक्षण
कुचामन सिटी। शहर की जैन कॉलोनी एवं आसपास के रिहायशी क्षेत्र में कचरा डंप किए जाने के मामले में ताल्लुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुसुम सुत्रकार के समक्ष सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने नगर परिषद के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कड़े निर्देश जारी किए।जैन कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र के निवासियों की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान नगर परिषद आयुक्त की ओर से सफाई निरीक्षक राजेन्द्र कुमार न्यायालय में उपस्थित हुए।…
