राजस्थान में कांग्रेस की महिला राजनीति को नई दिशा देने की तैयारी, जयपुर में होगा , ‘नेतृत्व-सृजन’ नाम से विशेष प्रशिक्षण शिविर, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के नेतृत्व में आगामी 14 और 15 फरवरी को दो दिवसीय “नेतृत्व-सृजन” विषयक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगी। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, संगठनात्मक मजबूती बढ़ाना और राजनीतिक तथा सामाजिक…
