कुचामन में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: गोह (मॉनिटर लिज़र्ड) का शिकार करते दंपती गिरफ्तार, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन पंचायत समिति क्षेत्र के नगवाड़ा गांव में वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए संरक्षित जीव गोह (मॉनिटर लिज़र्ड) का शिकार करते हुए एक दंपती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों से गोह (गोयरा) पकड़कर आगे सप्लायरों तक पहुंचाते थे। वन विभाग अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गया है। वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी राजूराम देवल ने बताया कि…
