सहदेव सिवाल बने गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के डीडवाना-कुचामन जिलाध्यक्ष,बोले— समाज के युवाओं को संगठित करना होगी प्राथमिकता

डीडवाना-कुचामन। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ ने डीडवाना-कुचामन जिले के जिलाध्यक्ष (युवक) पद पर फोगड़ी निवासी सहदेव सिवाल पुत्र रामनिवास सिवाल को नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है।
यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा (बड़गांव) तथा महासभा युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी पाईवाल की अनुशंसा पर प्रांतीय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (युवक) योगेश व्यास द्वारा की गई। नियुक्ति पत्र में सहदेव सिवाल को संगठन की रीति-नीतियों का पालन करते हुए जिले में संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश उपाध्याय ने कहा कि सहदेव सिवाल को यह महत्वपूर्ण दायित्व उनकी निष्ठा, समर्पण, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक मजबूत होगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सहदेव सिवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज के युवाओं को संगठित करना, संगठन का विस्तार करना तथा समाजहित के कार्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना रहेगी। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं से सहयोग की भी अपील की।
सहदेव सिवाल के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर भैरूलाल उपाध्याय (कुचामन), सत्यप्रकाश शर्मा, मिलापचंद (परबतसर), योगेश लाल शर्मा, गिरिराज सिवाल, सांवरमल तिवाड़ी, कैलाश सिवाल, मनोज शर्मा, रमेश उपाध्याय, मुन्नालाल उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, रामप्रकाश जोशी, हितेश शर्मा (परबतसर) सहित समाज के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

error: News 1 Rajasthan