मकराना को मिला नया एसडीएम, RAS बाबू लाल जाट ने संभाला कार्यभार ।

“सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी” — एसडीएम बाबू लाल जाटमकराना। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के वरिष्ठ अधिकारी बाबू लाल जाट ने आज सोमवार को मकराना उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने उपखंड कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए आमजन को राहत देने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।…

Continue reading

ASP विमल सिंह नेहरा ने खुद पीछा कर दबोचे अपहरणकर्ता, 5 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद । कुचामन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहरण की गुत्थी सुलझी, स्कॉर्पियो जब्त; तीन आरोपी हिरासत में

ASP विमल सिंह नेहरा ने खुद पीछा कर दबोचे अपहरणकर्ता, 5 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद कुचामन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहरण की गुत्थी सुलझी, स्कॉर्पियो जब्त; तीन आरोपी हिरासत में कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन थाना क्षेत्र के पदमपुरा गांव से रविवार शाम हुए भागीरथराम कुमावत के अपहरण मामले में पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर तीन आरोपियों को…

Continue reading

युवक का कथित अपहरण, सफेद स्कॉर्पियो में आए बदमाश ले गए; जिलेभर में नाकाबंदी, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन थाना क्षेत्र में रविवार शाम कथित अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पदमपुरा गांव निवासी भागीरथराम नामक युवक का सफेद स्कॉर्पियो में सवार होकर आए तीन से चार बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक को स्कॉर्पियो में बैठाकर नावां की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कुचामन सिटी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और संदिग्ध…

Continue reading

कुचामन के ऐतिहासिक फूल प्याला जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे 30 हजार से ज्यादा अकीदतमंद

कुचामन के ऐतिहासिक फूल प्याला जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे 30 हजार से ज्यादा अकीदतमंद छीपा मोहल्ला और व्यापारी मोहल्ला में रहा अकीदतमंदों के लिए हलीम का इंतजाम  कुचामन सिटी। मोहर्रम के तीसरे दिन रविवार को कुचामन सिटी में हजरत इमाम हुसैन की शहादत के तीसरे दिन की याद में निकाला जाने वाला ऐतिहासिक फूल प्याला (छोटा ताजिया) जुलूस अकीदत, अनुशासन और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। राजस्थानभर में अपनी अलग पहचान रखने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में जयपुर, अजमेर, नागौर, सीकर,…

Continue reading

कुचामन जिला अस्पताल को करोड़ों की सौगात: ट्रॉमा सेंटर सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण, राज्य मंत्री ने चिकित्सकों को दी नसीहत— मरीजों का इलाज सरकारी अस्पताल में ही करें

कुचामन जिला अस्पताल को करोड़ों की सौगात: ट्रॉमा सेंटर सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण, राज्य मंत्री ने चिकित्सकों को दी नसीहत— मरीजों का इलाज सरकारी अस्पताल में ही करें विजय सिंह चौधरी बोले— अब गंभीर मरीजों को नहीं करना पड़ेगा रेफर, आधुनिक ट्रॉमा सेंटर से समय पर मिलेगा जीवनरक्षक उपचार।  कुचामन सिटी , शहर के राजकीय जिला अस्पताल में शनिवार को चिकित्सा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। प्रदेश सरकार के राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने…

Continue reading

परबतसर में अकीदत के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस, विधायक रामनिवास गावड़िया ने ढोल बजाकर दिया भाईचारे का संदेश

परबतसर। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में परबतसर में मोहर्रम का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। शहर में ताजियों का जुलूस मातमी धुनों, ढोल-ताशों और अखाड़ों के पारंपरिक करतबों के साथ निकाला गया। जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अपने निर्धारित मुकाम पहुंचा, जहां परंपरा अनुसार ताजियों को सैराब किया गया। मोहर्रम जुलूस में परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया भी शामिल हुए। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ ढोल बजाकर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। विधायक…

Continue reading

गौ सेवा की मिसाल: मुस्लिम समाजसेवी शरीफ भाई ने गौशाला को भेजा दो लाख रुपये का चारा, अब तक 35 लाख से अधिक का कर चुके हैं सहयोग

डीडवाना : समाजसेवी एवं मुंशी मोटर्स के निदेशक शरीफ भाई (शरीफ खत्री) ने शुक्रवार को उपखंड के बाँठड़ी स्थित श्री समाधी बाबा गौशाला के लिए करीब दो लाख रुपये मूल्य का चारा भिजवाकर एक बार फिर गौ सेवा और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की। क्षेत्र में उनकी इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार शरीफ भाई अब तक नागौर, डीडवाना-कुचामन, जोधपुर और पाली जिले की विभिन्न गौशालाओं को 35 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक सहयोग और चारा उपलब्ध…

Continue reading

कुचामन के ऐतिहासिक द्वारों को मिला नया स्वरूप, सूरजपोल और मथुरा पोल का सौंदर्यकरण कार्य पूर्ण

कुचामन सिटी। शहर की सौन्दर्यकरण योजना के तहत कुचामन की ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख एवं प्राचीन सूरजपोल और मथुरा पोल के सौन्दर्यकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इससे पूर्व पलटन गेट, घाटी कुआँ दरवाजा, कश्मीरी गेट और वेस्ट गेट का सौन्दर्यकरण कार्य भी सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा चुका है।नगर परिषद द्वारा किए गए इस कार्य का उद्देश्य शहर की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए उसे आकर्षक स्वरूप प्रदान करना है। कुचामन…

Continue reading

कुचामन कोर्ट का बड़ा आदेश: चितावा थाना पुलिस पर दर्ज होगी एफआईआर । एसीजेएम बोले- अधीनस्थों को बचाने के उद्देश्य से पेश की गई प्रतीत होती है जांच रिपोर्ट

कुचामन कोर्ट का बड़ा आदेश: चितावा थाना पुलिस पर दर्ज होगी एफआईआर एसीजेएम बोले- अधीनस्थों को बचाने के उद्देश्य से पेश की गई प्रतीत होती है जांच रिपोर्ट कुचामन सिटी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) कुचामन सिटी ने चितावा थाने से जुड़े एक प्रकरण में महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए थानाधिकारी सहित परिवाद में नामजद पुलिसकर्मियों एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की कि रिपोर्ट बिना…

Continue reading

कुचामन के नए एसडीएम बने सुरेंद्र सिंह चौधरी, पदभार संभालते ही दिए जनहित को प्राथमिकता के निर्देश

“सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है” — एसडीएम सुरेंद्र सिंह चौधरी कुचामन सिटी। शिक्षा नगरी के नाम से विख्यात कुचामन सिटी उपखंड कार्यालय को बुधवार को नया उपखंड अधिकारी (एसडीएम) मिल गया। लाखेरी (बूंदी) से स्थानांतरित होकर आए RAS सुरेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार शाम को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान एसडीएम विश्वामित्र मीणा ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan