मदन राठौड़ को हनुमान बेनीवाल का लीगल नोटिस, बोले- “झूठे आरोपों से मेरी छवि धूमिल करने की साजिश”

राजस्थान की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के बीच जारी सियासी टकराव अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। नागौर सांसद एवं आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लीगल नोटिस भेजकर उनके खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। बेनीवाल ने आरोप लगाया है कि राठौड़ द्वारा सार्वजनिक मंचों और मीडिया में दिए गए कुछ बयान उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। लीगल नोटिस में कहा गया है कि बिना…

Continue reading

भागवत कथा में गूंजा भक्ति का अमृत, आचार्य चन्द्रशेखर महाराज ने बताया मानव जीवन का उद्देश्य

कुचामन सिटी। हनुमानपुरा स्थित कड़वों की ढाणी में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कथा पांडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्री बांके बिहारी की मनोहारी झांकी, पुष्प सज्जा और भक्तिमय वातावरण ने सभी का मन मोह लिया। जयपुर के प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य आचार्य श्री चन्द्रशेखर जी महाराज ने कथा के दौरान श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य, नैमिषारण्य की महिमा तथा राजा परीक्षित और शुकदेव जी के प्रसंग का…

Continue reading

राहुल गांधी के मार्गदर्शन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली नई ऊर्जा, पुष्कर में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित जिलाध्यक्षों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पुष्कर पहुंचे, जहां राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। शिविर के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने, सोशल मीडिया के उपयोग, जनसंपर्क अभियान और…

Continue reading

भक्ति और श्रद्धा के संग निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

कुचामन सिटी। हनुमानपुरा स्थित कड़वों की ढाणी में सोमवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कथा के प्रथम दिवस गणपति पूजन, कलश स्थापना एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा कथा स्थल से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।…

Continue reading

कुचामन सिटी शिक्षा जगत में शोक की लहर: RNT स्कूल के निदेशक जगदीश कड़वा का निधन

कुचामन सिटी। शहर के शिक्षा जगत को उस समय गहरा आघात लगा जब रविन्द्र नाथ टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (RNT) के निदेशक एवं वरिष्ठ शिक्षाविद जगदीश कड़वा के आकस्मिक निधन का समाचार सामने आया। उनके निधन से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह जगदीश कड़वा की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया, इस मौके पर परिजनों के साथ भारी तादाद में जन समुदाय मौजूद रहा । शहर के…

Continue reading

आगजनी पीड़ित परिवार से मिले विधायक रामनिवास गावड़िया, ₹21 हजार की सहायता देकर बंधाया ढांढस

परबतसर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लिखियास के गाव लिखियास और‌ ढाढोता मार्ग पर स्थित टीबा की ढाणी में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद विधायक रामनिवास गावड़िया पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटना में हुए नुकसान की जानकारी ली। विधायक ने पशुपालक रामनिवास घासल (चौधरी) एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व पशुपालक के खेत में बने मवेशियों के बाड़े में अचानक भीषण आग…

Continue reading

पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम विकास अधिकारी को दिया मांग पत्र, पदोन्नति, स्थानांतरण नीति और भत्तों सहित कई मांगें उठाईंडीडवाना। पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष भवानी सिंह के नेतृत्व में विकास अधिकारी, पंचायत समिति डीडवाना को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार की मांग करते हुए विस्तृत मांग पत्र प्रस्तुत किया।ब्लॉक मीडिया प्रभारी कमल शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में पंचायत स्तर पर लेखों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने…

Continue reading

कुचामन : थानाधिकारी सतपाल सिहाग के समर्थन में सर्व समाज उतरेगा सड़कों पर, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

निलंबन के विरोध में 1 जून को विशाल मार्च, सादगी, जनसुनवाई और लोकप्रिय कार्यशैली को बताया जनसमर्थन का आधार कुचामन सिटी थानाधिकारी सतपाल सिंह सिहाग के निलंबन के विरोध में अब आमजन और सामाजिक संगठन खुलकर सामने आने लगे हैं। सर्व समाज, कुचामन सिटी के तत्वावधान में सोमवार 1 जून को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए शहर में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं युवा संगठनों से समर्थन जुटाया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार…

Continue reading

कुचामन सिटी में कल 1 जून से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, नौ दिनों तक गूंजेगी भक्ति की रसधारा,आचार्य श्री चन्द्रशेखर जी महाराज (जयपुर) के श्रीमुख से होगा कथावाचन

कुचामन सिटी के हनुमानपुरा स्थित कड़वों की ढाणी में कल 1 जून से 9 जून 2026 तक नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। परम पूज्य आचार्य श्री चन्द्रशेखर जी महाराज (जयपुर) के श्रीमुख से होने वाली इस कथा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कथा प्रतिदिन प्रातः 11:15 बजे से सायं 4:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि 9 जून को हवन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन स्वर्गीय बालूरामजी कड़वा की…

Continue reading

उमंग-VII अभियान को लेकर डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अलर्ट, बाल तस्करी व बालश्रम उन्मूलन के लिए बनाई गई रणनीति

डीडवाना-कुचामन। जिले में बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) के उन्मूलन के लिए 1 जून से शुरू होने वाले विशेष अभियान “उमंग-VII” की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने की, जिसमें बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बालश्रम,…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan