मैं कहीं भी रहूं, दिल खिलाड़ियों के लिए धड़केगा” — डॉ. महेंद्र खड़गावत को भावभीनी विदाई
डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के तबादले की खबर ने खेल जगत में भावुक माहौल बना दिया। अब वे जयपुर स्थित शासन सचिवालय में अपनी सेवाएं देंगे। जैसे ही एक अप्रैल को तबादले की सूचना सामने आई, जिले के खिलाड़ियों में मायूसी छा गई। राजस्थान रणजी टीम के पूर्व खिलाड़ी रहे डॉ. खड़गावत का कार्यकाल खिलाड़ियों के लिए बेहद यादगार रहा। उनके नेतृत्व में पञ्च गौरव में बास्केटबॉल को शामिल किया गया, खिलाड़ियों को अन्य राज्यों की खेल अकादमियों में हवाई यात्रा के साथ…
