कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में कुचामन का बढ़ा राजनीतिक कद, याकूब अली भाटी बने जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद सलीम भाटी को मिली ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

एम. डी. चोपदार ने जारी की नई कार्यकारिणी, महेंद्र चौधरी ने दोनों नेताओं को दी बधाई कुचामन सिटी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा संगठन विस्तार के तहत जारी नई कार्यकारिणी में कुचामन सिटी के दो कांग्रेस नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार द्वारा जारी आदेश में याकूब अली भाटी (कुरैशी) को डीडवाना-कुचामन जिले का जिला उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद सलीम भाटी को कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।दोनों नेताओं की नियुक्ति के बाद कुचामन…

Continue reading

कुचामन सिटी : अधिवक्ताओं पर दर्ज प्रकरण को लेकर अभिभाषक संघ चिंतित, एसपी को भेजेगा ज्ञापन

कुचामन सिटी। अधिवक्ता अशोक पुरी एवं कालूराम के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को लेकर अभिभाषक संघ, कुचामन सिटी ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। मंगलवार को आयोजित संघ की साधारण सभा में इस मामले पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं का मत था कि संबंधित अधिवक्ताओं का पक्ष सुने बिना तथा उनकी भूमिका का समुचित परीक्षण किए बिना प्रकरण दर्ज किया जाना न्यायोचित नहीं माना जा सकता। अभिभाषक संघ ने कहा कि किसी भी अधिवक्ता के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने…

Continue reading

अंसार अली बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के डीडवाना – कुचामन जिला उपाध्यक्ष, नावां में खुशी की लहर

डीडवाना-कुचामन जिले की कार्यकारिणी का विस्तार, महेंद्र चौधरी की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी डीडवाना – कुचामन । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार द्वारा डीडवाना-कुचामन जिले की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जारी सूची में नावां निवासी अंसार अली पुत्र इम्तियाज अली को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अंसार अली को यह जिम्मेदारी मिलने पर नावां क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग…

Continue reading

राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने परेवड़ी ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण, पात्रों को सौंपे स्वीकृति पत्र और विभाजन पट्टे

कुचामन सिटी, राजस्व विभाग के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने मंगलवार को कुचामन उपखंड की ग्राम पंचायत परेवड़ी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं और योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिविर में राज्य मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं…

Continue reading

डीडवाना हिंदी पुस्तकालय का होगा सौंदर्यकरण, 110 वर्ष पुरानी धरोहर का मूल स्वरूप रहेगा सुरक्षित । 6 अगस्त को हरिशंकर भाभड़ा जयंती पर विशेष कार्यक्रम व व्याख्यानमाला

डीडवाना। जिला मुख्यालय पर स्थित ऐतिहासिक श्री डीडवाना हिंदी पुस्तकालय के संरक्षण एवं सौंदर्यकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी गई है। पुस्तकालय की मूल पहचान उसके भवन और ऐतिहासिक स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए इसके सौंदर्यकरण एवं संरक्षण की योजना बनाई गई है। इस संबंध में श्री डीडवाना हिंदी पुस्तकालय चल-अचल संपत्ति ट्रस्ट एवं हिंदी पुस्तकालय व्यवस्था समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि वर्ष 1916 में स्थापित इस ऐतिहासिक…

Continue reading

जमीन विवाद मामले में नया मोड़: कल के परिवादी आज बने आरोपी; 9 लोगों पर FIR दर्ज

कुचामन थाने में दर्ज हुआ एक और मामला, 9 लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप एक पक्ष से 10 लाख लेकर दूसरों के नाम रजिस्ट्री कराने का आरोप कुचामन सिटी। रिंग रोड मुआवजे और करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। जिन लोगों ने एक दिन पहले जमीन हड़पने और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कुचामन सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, अब उन के खिलाफ भी पुलिस ने अलग एफआईआर दर्ज कर ली है।…

Continue reading

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का योग संकल्प, स्वस्थ भारत के निर्माण का दिया संदेश

कुचामन में आयोजित योग कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास, नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प कुचामन सिटी | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला नागौर देहात के तत्वावधान में कुचामन शहर स्थित भाजपा कार्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 7:15 बजे शुरू हुआ, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उपस्थित जनों…

Continue reading

मुआवजे का झांसा देकर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप! दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर कथित धोखाधड़ी, थाने में परिवाद दर्ज

कुचामन सिटी। मुआवजा दिलाने का झांसा देकर एक परिवार से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने तथा बाद में उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि हड़पने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में कुचामन थाने में परिवाद देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिवाद दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दीपपुरा निवासी प्रभूराम कुमावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उनकी…

Continue reading

विश्व योग दिवस विशेष : योग ने दिया नया जीवन, अब हजारों महिलाओं को स्वस्थ बना रहीं अनिता सोनी

विश्व योग दिवस विशेष : योग ने दिया नया जीवन, अब हजारों महिलाओं को स्वस्थ बना रहीं अनिता सोनी कभी डायबिटीज, गठिया और थायराइड से थीं परेशान, आज निशुल्क योग प्रशिक्षण से बदल रही हैं लोगों की जिंदगी  कुचामन सिटी, कहते हैं कि जब दवाइयां जवाब दे देती हैं, तब उम्मीद की एक किरण भी जीवन बदल सकती है। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी की योग गुरु अनिता सोनी की कहानी कुछ ऐसी ही है। कभी खुद गंभीर बीमारियों और शारीरिक परेशानियों से जूझने वाली…

Continue reading

मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया 90 करोड़ की पेयजल परियोजना का शुभारंभ, अब आधुनिक तकनीक से होगी कुचामन शहर में जलापूर्ति

  मंत्री विजय सिंह ने किया 90 करोड़ की पेयजल परियोजना का शुभारंभ, अब आधुनिक तकनीक से होगी कुचामन शहर में जलापूर्ति  एक लाख से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ कुचामन सिटी, वर्षों से पेयजल दबाव की कमी, अनियमित जलापूर्ति और पाइपलाइन लीकेज जैसी समस्याओं से जूझ रहे कुचामन शहर के लिए शनिवार का ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना (रूडीप) के तहत संवेदक कंपनी एलएंडटी द्वारा करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक पेयजल परियोजना का शुभारंभ राजस्व राज्य…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan