अंतर्राज्यीय कड़िया सांसी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, कुचामन में स्कूटी की डिग्गी से ₹2.50 लाख उड़ाएं थे। कुचामन पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन  जिले की कुचामन सिटी थाना पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी से ₹2.50 लाख की नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय कड़िया सांसी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित सांसी और रितिक उर्फ काला के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जिला कारागृह जयपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा तथा…

Continue reading

कुचामन के शमीम भाटी ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर जीता सभी का दिल

कुचामन सिटी। आज के दौर में जहां अक्सर खोई हुई चीजें वापस मिलने की उम्मीद कम ही रहती है, वहीं कुचामन सिटी के लुहारिया बास निवासी शमीम भाटी ने अपनी ईमानदारी से समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।करीब 6-7 महीने पहले लुहारिया बास से गुजरते समय सुरेश कुमार मोहनपुरिया का पर्स शमीम भाटी की दुकान के सामने गिर गया था। पर्स में करीब 5 हजार रुपये नकद, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था। पर्स मिलने के बाद शमीम भाटी ने…

Continue reading

डीडवाना महिला से लूट मामला: CCTV फुटेज और अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे, जल्द होगा खुलासा – एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान

डीडवाना। डीडवाना शहर के आडका बास क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह हुई बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने जल्द खुलासे की उम्मीद जताई और कहा कि पुलिस को जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग और सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इन्हीं के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे । जानकारी के अनुसार, आडका बास निवासी बुजुर्ग महिला राधा देवी…

Continue reading

महिलाओं ने दिखाई जागरूकता: देवड़ा हॉस्पिटल के नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर में 55 मरीजों को मिली विशेषज्ञ परामर्श के साथ निःशुल्क जांच की सुविधा

कुचामन सिटी। देवड़ा हॉस्पिटल एवं देवड़ा सोनोग्राफी सेंटर की ओर से आज एक जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सना देवड़ा (MS & DNB, Gynae. & Obs.), लेप्रोस्कोपिक सर्जन एवं इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट ने 55 महिला मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार प्रदान किया। शिविर के दौरान महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं का विशेषज्ञ स्तर पर…

Continue reading

73 दिन बाद खत्म हुआ भीवपुरा हमला मामले का धरना, DySP के आश्वासन पर माने परिजन; जांच पूरी होने के बाद होगी विधिसम्मत कार्रवाई

डीडवाना – कुचामन जिले के मारोठ थाना क्षेत्र के बहुचर्चित भीवपुरा जानलेवा हमला प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नावां उपखंड कार्यालय के बाहर पिछले 73 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को समाप्त हो गया। पुलिस उपाधीक्षक कुचामन गरिमा चौधरी और नावां थानाधिकारी नंदलाल रिणवां की समझाइश तथा निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीण धरना समाप्त करने पर सहमत हुए। धरना समाप्त होने से पहले पीड़ित पक्ष ने पुलिस उपाधीक्षक गरिमा चौधरी से आरोपियों की शीघ्र…

Continue reading

भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ मारोठ में हुआ आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश । जीव रक्षा और त्याग ही जैन धर्म की सच्ची पहचान, मारोठ के चारों मंदिर किसी तीर्थ से कम नहीं: आचार्य वर्धमान सागर

मारोठ। सकल जैन समाज के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और धर्ममय वातावरण से सराबोर रहा। परम पूज्य आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ का मारोठ में भव्य मंगल प्रवेश कलश यात्रा एवं विशाल शोभायात्रा के साथ हुआ। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मध्वज, मंगल कलश और बैंड-बाजों के साथ शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के चरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे नगर में जयघोष और भक्ति का वातावरण बना रहा।…

Continue reading

परबतसर कारागृह का ASP भूपेंद्र शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा, बंदियों के स्वास्थ्य और भोजन व्यवस्था की ली विस्तृत जानकारी

परबतसर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने मंगलवार को परबतसर उप कारागृह का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं एवं जेल प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ परबतसर थानाधिकारी सुमन बुंदेला भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई तथा जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण की शुरुआत कारागार के मुख्य प्रवेश द्वार से की गई, जहां तैनात सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थापित सुरक्षा उपकरणों का अवलोकन…

Continue reading

86 पुलिस निरीक्षकों के तबादले: डीडवाना-कुचामन में पहले से निरीक्षकों का टोटा, 2 के तबादले से अब हालात और हों सकते गंभीर!

डीडवाना-कुचामन। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा मंगलवार को जारी तबादला सूची में 86 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) के स्थानांतरण किए गए हैं। सूची के अनुसार डीडवाना-कुचामन जिले से जुड़े दो पुलिस निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। मारोठ थानाधिकारी सुरेश सोनी और पीलवा थानाधिकारी महीराम का नाम भी इस सूची में हैं । ऐसे समय में यह फैसला सामने आया है, जब जिला पुलिस पहले से ही पुलिस निरीक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा है। ऐसे में कानून-व्यवस्था और थानों के प्रशासनिक संचालन को लेकर…

Continue reading

कुचामन से लापता युवक मोहम्मद वाशीद की तलाश तेज, पुलिस ने जारी किया गुमशुदगी का इश्तेहार

कुचामन सिटी। व्यापारियों का मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय मोहम्मद वाशीद 29 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे घर से घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। इस पर उनके भाई मोहम्मद अफजल ने कुचामन सिटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एमपीआर दर्ज कर युवक की…

Continue reading

दीपपुरा ग्रामीण सेवा शिविर में नजर आया पेयजल संकट पर आक्रोश , भगत सिंह यूथ ब्रिगेड ने सौंपा ज्ञापन

कुचामन सिटी। ग्राम पंचायत दीपपुरा में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या और हर घर नल-जल योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भगत सिंह यूथ ब्रिगेड ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि हर घर नल-जल योजना के तहत कई परिवारों से निर्धारित राशि जमा कराने के बावजूद आज तक नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया है। वहीं कई परिवार अब भी नल कनेक्शन…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan