आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक ‘घर-घर मंगलाचार’ की शुरुआत, पुराने नसियांजी से गूंजा भक्तिमय वातावरण
कुचामन सिटी। श्री दिगंबर जैन महासमिति मंडल द्वारा आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक आयोजित किए जा रहे “घर-घर मंगलाचार” कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ रविवार को पुराने नसियांजी (काले बाबा पार्श्वनाथ भगवान मंदिर) से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। समाजसेवी नेहा पहाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भक्तामर आरती से हुई, जिसमें 48 दीपकों द्वारा भगवान की भव्य आरती धूमधाम से की गई। कुचामन के प्रसिद्ध गायक अजीत पाण्ड्या ने भक्तामर आरती के मंत्रों का सुमधुर और…
