भीवपुरा हमले मामले में चौथे दिन भी धरना रहा जारी ।प्रशासन का पुतला फूंककर जताया आक्रोश

कुचामन वृत्त के मारोठ थाना क्षेत्र में भीवपुरा गांव के पास हुए हमले के मामले में 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा अब उग्र रूप लेता नजर आ रहा है। 20 अप्रैल से नावां उपखंड कार्यालय के सामने जारी अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा, जहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया।


धरने के चौथे दिन प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन का पुतला बनाकर उसकी अर्थी शहर में निकाली और उपखंड कार्यालय के सामने उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान महिला और पुरुष प्रदर्शनकारियों ने पुतले को जूते-चप्पलों से पीटकर विरोध दर्ज कराया। पुतला जलाए जाने के दौरान आंदोलनकारियों ने करीब 20 मिनट तक सड़क जाम कर दी और बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुनः धरना स्थल पर लौट गए।


प्रशासन की ओर से मारोठ थाना अधिकारी सुरेश सोनी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा


घटना 4 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे की है, जब भीवपुरा निवासी शिशपाल और रामकुमार अपने वाहन से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के ही राजेंद्र लुहाच, हरेंद्र कुमार, राकेश, गजेंद्र सहित अन्य लोगों ने रास्ता रोककर शिशपाल पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में शिशपाल के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गए। फिलहाल शिशपाल जयपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“remove”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}


ग्रामीणों का आरोप है कि 5 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज होने और मेडिकल जांच पूरी होने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने और राजनीतिक दबाव में कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं।


धरने पर बैठे ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और मामले में सख्त धाराएं जोड़ने की मांग की है।

error: News 1 Rajasthan