डीडवाना अस्पताल में चिकित्सकों से दुर्व्यवहार मामले में RLP नेता जगमाल धेतरवाल गिरफ्तार, पुलिस ने लिया रिमांड पर

डीडवाना। राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में डीडवाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जगमाल धेतरवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है तथा मामले में गहन अनुसंधान जारी है।पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा एवं आरपीएस जेवू सिंह के सुपरविजन में वृताधिकारी (प्रोबेशनर) गरिमा चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम…

Continue reading

कुचामन में कायम खां दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, दादा कायम खां को पेश की गई खिराज-ए-अकीदत

कुचामन सिटी। कायम खां दिवस के अवसर पर कुचामन सिटी के खान मोहल्ला में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने दादा कायम खां को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनके शौर्य, त्याग और सामाजिक समरसता के आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर शिक्षा, खेल, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कायमखानी समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि दादा कायम खां, ने साहस, वीरता,…

Continue reading

ग्रामीण सेवा शिविर में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर रखवाए नए ट्रांसफार्मर। पलाड़ा में लो-वोल्टेज की समस्या का तत्काल समाधान, 11 लाभार्थियों को मिले आवासीय पट्टे

कुचामन सिटी की ग्राम पंचायत पलाड़ा के पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पलाड़ा फतेहपुरी चौक, गुमान सिंह की ढाणी तथा श्यामावाली कोठी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या से जिला…

Continue reading

सेवा सुरक्षा और नियमितीकरण की मांग को लेकर CHO हुए एकजुट, सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम। मांगें नहीं मानी तो 23 जून को जयपुर में होगा विशाल धरना-प्रदर्शन : ओंकार चौधरी

डीडवाना-कुचामन, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (RACHO) के बैनर तले जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के जिलाध्यक्ष ओंकार चौधरी के नेतृत्व में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेन्द्र चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेशभर में पिछले चार वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्रों पर…

Continue reading

भारत माता के वीर सपूत को नम आंखों से विदाई: शहीद खेमाराम कुमावत पंचतत्व में विलीन । राजकीय सम्मान के साथ शहीद खेमाराम कुमावत का अंतिम संस्कार। हजारों लोगों ने नम आंखों से किया विदा

वायुसेना, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए विमान हादसे में शहीद हुए थे खेमाराम डीडवाना-कुचामन जिले के पांचोता गांव के थे मूल निवासी ‘खेमाराम अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा आसमान कुचामन सिटी, असम के जोरहाट स्थित रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक विमान हादसे में शहीद हुए डीडवाना-कुचामन जिले के पांचोता गांव के अग्निवीर वायु सैनिक खेमाराम कुमावत को सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई…

Continue reading

कुचामन के पवन कुमार शर्मा बने कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, महेन्द्र चौधरी बोले- संगठन को मिलेगा मजबूत नेतृत्व

कुचामन सिटी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ की संशोधित कार्यकारिणी की घोषणा में डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी निवासी वरिष्ठ शिक्षक नेता पवन कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदोरिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद नई कार्यकारिणी की सूची जारी की। पवन कुमार शर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित होने की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सर्व समाज एवं आमजन में खुशी की लहर दौड़…

Continue reading

अम्बेडकर विकास समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, रोचक मुकाबले में अध्यक्ष पद पर 21 वोटों से जीते प्रमोद आर्य,

अम्बेडकर विकास समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, रोचक मुकाबले में अध्यक्ष पद पर 21 वोटों से जीते प्रमोद आर्य, कुचामन सिटी। कुचामन उपखंड की सर्व बहुजन दलित समाज की प्रतिष्ठित संस्था अम्बेडकर विकास समिति (पंजीकृत) कुचामन सिटी के वर्ष 2026 के पदाधिकारी चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। सुबह से शुरू हुए मतदान के बाद दोपहर में मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया में समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पूरे चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके…

Continue reading

जेल से रिहाई के बाद हनुमान बेनीवाल से मिले रामनिवास पोषक, लिया आशीर्वाद; बोले- संघर्ष और मजबूती से जारी रहेगा

जेल से रिहाई के बाद हनुमान बेनीवाल से मिले रामनिवास पोषक, लिया आशीर्वाद; बोले- संघर्ष और मजबूती से जारी रहेगा काला झंडा प्रकरण के बाद पहली बड़ी राजनीतिक मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को कुचामन सिटी में काले झंडे दिखाने के चर्चित प्रकरण के बाद महज 14 दिन में 6 मुकदमे झेलने के बाद जमानत मिलने पर नावां विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) नेता रामनिवास पोषक ने नागौर सांसद एवं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल…

Continue reading

टेंट व्यवसायियों की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, टोल में राहत और आई-कार्ड बनाने की मांग उठी

टेंट व्यवसायियों की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, टोल में राहत और आई-कार्ड बनाने की मांग उठी कुचामन में सदस्यता अभियान बैठक आयोजित, व्यापारिक हितों की सुरक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान कुचामन सिटी। टेंट व्यवसायियों के हितों की सुरक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा तहसील स्तर पर अधिक से अधिक व्यवसायियों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से टेंट डीलर्स एसोसियेशन, कुचामन तहसील की सदस्यता अभियान बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुचामन तहसील के विभिन्न क्षेत्रों से आए टेंट, पंडाल, लाइट…

Continue reading

“मेरा एनकाउंटर कराने की भी साजिश हो सकती थी”, बोले रामनिवास पोषक; पिता प्रभुराम ने राष्ट्रपति से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक भेजी शिकायत

छह मुकदमों में जमानत मिलने के बाद हजारों समर्थकों ने किया स्वागत, भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप कुचामन सिटी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के चर्चित प्रकरण में आरोपी बनाए गए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) नेता रामनिवास पोषक को एक के बाद एक दर्ज हुए छह मुकदमों में जमानत मिलने के बाद घर पहुंचने पर हजारों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पोषक मीडिया से रूबरू हुए और प्रदेश सरकार, पुलिस प्रशासन तथा पूरे घटनाक्रम को…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan