CHO कर्मचारियों की मांगों को लेकर जयपुर में मंथन, RACHO बैठक में बनी आर-पार की रणनीति

कुचामन सिटी, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (RACHO) की वार्षिक बैठक जयपुर में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ प्रदेश के करीब 20 जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) के हितों, लंबित मांगों और आगामी संगठनात्मक रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक ओमप्रकाश लोमरोड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने की। इस दौरान कार्यकारिणी की समीक्षा, संगठन विस्तार, प्रक्रियाधीन कोर्ट केसों की स्थिति, CHO कर्मचारियों के लंबित मुद्दों…

Continue reading

रेल पटरियों ने बांट दिया मंडावरा गांव, शव यात्रा तक के लिए नहीं रास्ता; ग्रामीण बोले— अब तो स्थायी समाधान चाहिए

डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी उपखंड का मंडावरा गांव पिछले कई दशकों से रेल पटरियों की वजह से गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। जयपुर-जोधपुर रेल मार्ग निर्माण के दौरान बिछाई गई रेल पटरियां गांव के बीचों-बीच से निकाली गई थीं, जिससे पूरा गांव दो हिस्सों में बंट गया। एक ओर गांव की अधिकांश आबादी बस गई, जबकि दूसरी ओर ग्रामीणों के खेत, श्मशान घाट और कुछ आबादी का हिस्सा रह गया। रेलवे स्टेशन बना, लेकिन गांव की परेशानी बढ़ती गई मंडावरा में ही…

Continue reading

पुण्यतिथि पर उमड़ा सेवा का सैलाब, खारिया में 152 यूनिट रक्तदान

कुचामन सिटी। स्वर्गीय ठाकुर साहब मोहब्बत सिंह जी खारिया की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ठा. उदय सिंह खारिया एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “रक्तदान महादान” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में कुल 152 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी…

Continue reading

“तनाव, अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान बना हृदय रोगों का बड़ा कारण” — डॉ. सुनील जैन । बढ़ते हृदय रोगों के बीच राहत बना नि:शुल्क जांच शिविर, 71 मरीजों ने लिया परामर्श

कुचामन सिटी। लायंस क्लब कुचामन सिटी एवं लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में, सीतादेवी सत्यनारायण काबरा चैरिटीज़ के सौजन्य से रविवार को रामजीवन काबरा रोग निदान केन्द्र में नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के सेवानिवृत्त सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ लॉयन डॉ. सुनील जैन ने 71 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान…

Continue reading

सुजानपुरा में भक्ति की गूंज, हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा,श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ , महिलाओं की भक्ति और जयकारों से गूंजा गांव

कुचामन सिटी उपखंड के सुजानपुरा में रविवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। दीपपुरा स्थित बालाजी मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं की लंबी कतारें पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बनीं और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। डीजे, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल खाकी…

Continue reading

कुचामन में पेयजल संकट गहराया: निवर्तमान उप सभापति हेमराज चावला ने उठाए सवाल, जलदाय विभाग के अधिकारी बोलें —20 मई तक सुधर सकती है सप्लाई

भीषण गर्मी में अनियमित जलापूर्ति से आमजन परेशान, विभाग ने बताया 35 प्रतिशत ही मिल रहा पानी कुचामन सिटी। भीषण गर्मी के बीच कुचामन कस्बे सहित पूरे उपखण्ड में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई क्षेत्रों में 5 से 10 दिन के अंतराल में पानी की सप्लाई होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर कुचामन नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला ने जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित…

Continue reading

सेवा के नए संकल्प के साथ चुनी गई लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट की नई टीम,रचित नंदवाना बने अध्यक्ष, विष्णु मोयल सचिव और मुरलीधर गोयल कोषाध्यक्ष

कुचामन सिटी। लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। यह चयन क्लब अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा की अध्यक्षता तथा संरक्षक लॉयन पवन जैन एवं संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा के सानिध्य में आयोजित बैठक में हुआ। सचिव लॉयन संतोष कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में लॉयन रचित नंदवाना को अध्यक्ष, लॉयन विष्णु मोयल को सचिव तथा लॉयन मुरलीधर गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई टीम का…

Continue reading

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर गायब, मरीज निजी अस्पतालों की ओर भेजे जा रहे : मोहम्मद हुसैन लीलगर

जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले- ड्यूटी समय में चिकित्सकों को चेंबर में रहना किया जाए सुनिश्चित कुचामन सिटी के राजकीय जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों के ड्यूटी समय के दौरान अपने चेंबर से नदारद रहने तथा निजी अस्पतालों में मरीज देखने के आरोपों को लेकर मदरसा इस्लामिया सोसायटी के मेला एवं उर्स कमेटी के सदर और कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन लीलगर ने डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर अवधेश मीणा को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया…

Continue reading

मिंडा में शिक्षा को मिलेगा नया केंद्र: 15 लाख की लागत से बनने वाली मध्य लाइब्रेरी का शिलान्यास

सरपंच प्रशासक जोगेंद्र ताकर ने रखी नींव, कहा— युवाओं के भविष्य निर्माण में लाइब्रेरी बनेगी अहम आधार डीडवाना-कुचामन। नावां पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मिंडा में शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सांसद विकास कोष से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मध्य लाइब्रेरी का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस दौरान सरपंच प्रशासक जोगेंद्र ताकर ने नींव रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल को गांव…

Continue reading

कुचामन सिटी : दलित बस्ती तक नहीं पहुंचा “हर घर नल”, पानी को तरसे लोग,प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

दीपपुरा में जल जीवन मिशन पर उठे सवाल, वसूली के बावजूद नहीं मिले कनेक्शन; मंत्री को सौंपा ज्ञापन कुचामन सिटी। शहर के निकट स्थित ग्राम पंचायत दीपपुरा में गहराते पेयजल संकट और जल जीवन मिशन/हर घर नल योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। गुरुवार को भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं विश्व जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परसाराम बुगालिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग और डीडवाना – कुचामन जिले के प्रभारी…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan