कुचामन सिटी। अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री श्री 108 ओमदास महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संचालित “एक पेड़ सांगलिया धूणी के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्राम टोरडा स्थित दमामी समाज छात्रावास परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पार्षद एवं दमामी समाज अध्यक्ष खेताराम सिसोदिया, मेघवाल समाज अध्यक्ष रतनलाल, अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार आर्य, कुन्दन गावड़िया, बरखा जैन, गौतम चंदेलिया, राजेंद्र साहनेल, किशन गुर्जर, राजूराम डावल, रतन नायक, गणेश सोनी, श्याम चंदेलिया, अविनाश राजोरिया, अभिषेक सिंह, विक्रम सिसोदिया सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

इस अवसर पर पार्षद खेताराम सिसोदिया ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने की जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार आर्य ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। ऐसे अभियान लोगों में जागरूकता पैदा करते हैं और समाज को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पौधरोपण कर अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजनों एवं युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश देते हुए पौधरोपण किया तथा वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।
