क़ुरैशी महासभा संस्थान राजस्थान यूथ विंग का विस्तार, कुचामन से याकूब क़ुरैशी जिलाध्यक्ष और तौफीक क़ुरैशी प्रदेश सचिव नियुक्त

क़ुरैशी महासभा संस्थान, राजस्थान के प्रदेश यूथ विंग की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। संस्थान द्वारा प्रदेश यूथ विंग की प्रदेश कमेटी का प्रथम विस्तार किया गया, जो यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष सोनू फ़रीदुद्दीन क़ुरैशी की अनुशंसा पर अंजाम दिया गया। इस विस्तार में कुचामन सिटी के समाजसेवी याकूब क़ुरैशी को डीडवाना–कुचामन जिला अध्यक्ष तथा कुचामन सिटी के ही तौफीक क़ुरैशी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर क़ुरैशी महासभा संस्थान, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष…

Continue reading

श्रमिकों को सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता का दिया गया संदेश

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के अंतर्गत सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत कुचामन सिटी में श्रमिकों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर में नई पेयजल वितरण प्रणाली एवं सीवरेज परियोजना के कार्य स्थल सी.डब्ल्यू.आर. साइट एईएन कैंपस में किया गया। आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन तथा अधिशासी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यरत श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों…

Continue reading

मरीजों की सेवा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं – चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर

कुचामन में चिकित्सा मंत्री डॉ. गजेन्द्र सिंह खींवसर का भव्य स्वागत, अस्पताल के विस्तार व सुधार को लेकर हुई चर्चा कुचामन सिटी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. गजेन्द्र सिंह खींवसर का शुक्रवार को प्रवास के दौरान होटल करणीफोर्ट आगमन हुआ, जहां कुचामन के चिकित्सक, केमिस्ट और सामाजिक प्रतिनिधियों ने उनके जन्मदिन के अवसर पर साफा व माला पहनाकर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और इसे कुचामन के चिकित्सा क्षेत्र के लिए सकारात्मक संवाद का अवसर भी माना गया।…

Continue reading

कुचामन सिटी में स्व. अनिलसिंह (अन्ना) की पुण्य स्मृति में 27 दिसम्बर को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित एक प्रेरक आयोजन के तहत शनिवार 27 दिसंबर 2025 को कुचामन सिटी में स्व. अनिलसिंह राजपुरोहित (अन्ना) की पुण्य स्मृति में 11वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर लायंस क्लब कुचामन एवं लायंस क्लब कुचामन फोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित एवं समस्त मित्रगणों के सहयोग से आयोजित हो रहा है। आयोजन नॉबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुचामन सिटी परिसर में प्रातः 9:15 बजे से सायं 5:00 बजे तक चलेगा। शिविर का उद्देश्य अधिकाधिक रक्त…

Continue reading

सुशासन के संकल्प के साथ कुचामन सिटी में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

कुचामन सिटी में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को “सुशासन दिवस” के रूप में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष नथमल शर्मा, मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह और सुरेश कड़वा ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायी जीवन और विचारों के बारे में जानकारी दी और कहा कि…

Continue reading

महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस कुचामन में शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया

डीडवाना–कुचामन जिले में महायोद्धा महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस पूरे सम्मान और गौरव के साथ शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में कुचामन शहर के डीडवाना रोड मेगा हाईवे बाईपास स्थित महाराजा सूरजमल सर्किल पर विश्व जाट महासभा और महाराजा सूरजमल सामाजिक विकास संस्था के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एलबीएस स्कूल के विद्यार्थियों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने महायोद्धा महाराजा सूरजमल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए आदर्शों व मार्ग पर…

Continue reading

ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन डीडवाना-कुचामन वृत्त की नई कार्यकारिणी गठित, लक्ष्मण बने अध्यक्ष

ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन, जिला डीडवाना-कुचामन के तत्वावधान में डीडवाना-कुचामन वृत्त की कार्यकारिणी का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। यह पुनर्गठन संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में श्रीमती हर्षा सोनी को संरक्षक, लक्ष्मण को अध्यक्ष तथा श्रीमती गीता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुरेश को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश को महामंत्री, जादेव को सह सचिव, संदीप मीणा को कोषाध्यक्ष, जाहिद को संगठन मंत्री, अशोक को मीडिया प्रभारी, सौरभ…

Continue reading

कुचामन में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती

कुचामन शहर के डीडवाना रोड स्थित किसान सर्किल पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देश, समाज और किसानों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि…

Continue reading

मारोठ में RLP की अहम संगठनात्मक बैठक, नावां विधानसभा के हर बूथ पर BLA द्वितीय की नियुक्ति को लेकर बनी रणनीति

नावां विधानसभा के मारोठ में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता RLP के BLA प्रथम भींवाराम शेषमा ने की। बैठक में नावां विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का BLA द्वितीय नियुक्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रूपरेखा तय की गई। बैठक में नावां विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से सैकड़ों की संख्या में RLP कार्यकर्ता…

Continue reading

कुचामन सिटी : माहेश्वरी युवा संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, अंकित सारड़ा बने अध्यक्ष

कुचामन शहर के माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी युवा संगठन, कुचामन सिटी की साधारण सभा की बैठक सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इस बैठक में संगठन के आगामी त्रैवार्षिक कार्यकाल 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में संगठन के संरक्षक, पूर्व पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को पूर्ण समर्थन और शुभकामनाएं दीं। बैठक के प्रारम्भ में निवर्तमान अध्यक्ष गोविन्द मानधनिया एवं सचिव विष्णुगोपाल मालू ने अपने कार्यकाल के दौरान…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan