नावां उपजिला अस्पताल पहुंचे CMHO नरेंद्र चौधरी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; बेड बढ़ाने और बायोमेट्रिक व्यवस्था के दिए निर्देश

डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में भीषण गर्मी, लू और वायरल बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवालों के बाद आज सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र चौधरी नावां उपजिला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड, कूलिंग व्यवस्था और चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दरअसल, नावां उपजिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं की सूचना मिली थी , जिसके मुताबिक अस्पताल में स्वीकृत पदों के मुकाबले आधे…

Continue reading

डॉ. वी.के. गुप्ता बने अध्यक्ष, संजय रांवका सचिव और मनीष बंसल बने कोषाध्यक्ष, लायंस क्लब कुचामन सिटी की नई कार्यकारिणी हुई गठित

कुचामन सिटी। सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था Lions Club Kuchaman City की सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। वर्तमान अध्यक्ष बाबूलाल मान्धनियां की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय लायंस सदस्यों की मौजूदगी में नई टीम की घोषणा की गई, जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध ENT विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. वी.के. गुप्ता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संजय रांवका को सचिव तथा मनीष बंसल को कोषाध्यक्ष नियुक्त…

Continue reading

डीडवाना के प्रसिद्ध “Khandelwal Sweets” की अब कुचामन में एंट्री, जोशी परिवार के साथ मिलकर कल से शुरू करेंगे नई ब्रांच

कुचामन सिटी। राजस्थान में मिठाई की शुद्धता और पारंपरिक स्वाद की पहचान बने डीडवाना के Khandelwal Sweets का नाम अब कुचामन सिटी में भी नई पहचान बनाने जा रहा है। वर्ष 1958 से डीडवाना में लोगों के भरोसे और स्वाद का पर्याय बने Khandelwal Sweets की नई ब्रांच अब कुचामन सिटी में शुरू होने जा रही है, जिसका संचालन कुचामन के प्रतिष्ठित जोशी परिवार के साथ मिलकर किया जाएगा। डीडवाना का प्रसिद्ध Khandelwal Sweets और कुचामन का जोशी परिवार मिलकर बुधवार को धनकोली हाउस, स्टेशन…

Continue reading

नर्सों की सेवा भावना मानवता की सबसे बड़ी मिसाल : डॉ. बलवीर ढाका ।विश्व नर्सेज डे पर कुचामन जिला अस्पताल में हुआ सम्मान समारोह, फ्लोरेंस नाइटिंगेल के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

L कुचामन सिटी। किसी भी मरीज के स्वस्थ होने में दवाइयों और चिकित्सकीय उपचार जितना महत्वपूर्ण योगदान होता है, उतनी ही अहम भूमिका नर्सिंग स्टाफ की भी रहती है। मरीजों की 24 घंटे सेवा और देखभाल करने वाली नर्सों के सम्मान में मंगलवार को राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 की थीम “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य : सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं” रखी गई। कार्यक्रम आधुनिक नर्सिंग की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटिंगेल के…

Continue reading

नावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोलर प्लांटों से केबल चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, दो बाल अपचारी निरुद्ध

डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में सोलर प्लांटों से लगातार हो रही केबल चोरी की वारदातों का नावां पुलिस ने खुलासा करते हुए नरेना (जयपुर) की एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस थाना नांवा शहर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भिजवाया है। वहीं वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोविन्दी और राजास गांवों में स्थित सोलर प्लांटों पर अप्रैल और मई 2026 के दौरान सात…

Continue reading

“मां है तो संस्कार हैं, सेवा है और समाज का भविष्य भी”- मातृ दिवस पर ममतामयी माताओं का सम्मान, महावीर इंटरनेशनल परिवार एवं वीरा धरा का भावपूर्ण आयोजन

कुचामन सिटी में मातृ दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार एवं वीरा धरा की ओर से “मा तुझे प्रणाम” कार्यक्रम के तहत जन्मदायिनी माताओं के सम्मान में भावनात्मक समारोह आयोजित किया गया। “सबकी सेवा, सबको प्यार, जीवो और जीने दो” के सेवा भाव को समर्पित इस आयोजन में समाज की प्रेरणास्रोत माताओं का तिलक, माला, साफा एवं मुंह मीठा कराकर अभिनंदन किया गया। समारोह में 87 वर्षीय माँ कमला गौड़, 81 वर्षीय माँ कमला देवी एवं 73 वर्षीय माँ वीर कोर बिडसर का विशेष…

Continue reading

मदर्स डे पर ममता का अनूठा उपहार : जीव दया और पर्यावरण संरक्षण के लिए 20 लाख की भूमि दान

कुचामन सिटी में मदर्स डे के अवसर पर मानवता, जीव दया और पर्यावरण संरक्षण की भावना से जुड़ा एक प्रेरक उदाहरण देखने को मिला। शहर की सामाजिक संस्था “जीव दया सेवा समिति” को कार्यालय संचालन एवं जीव दया से जुड़े अन्य सामाजिक कार्यों के लिए प्रेम चंद मोहन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से करीब 1500 वर्ग फीट भूमि दान स्वरूप प्रदान की गई। खास बात यह रही कि यह भूमि कुचामन के प्रसिद्ध कुचामन वैली क्षेत्र में स्थित है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए…

Continue reading

मारोठ में बढ़ती वारदातों से लोगों में डर, कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाने की उठी मांग

कुचामन वृत्त के मारोठ कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों और सार्वजनिक स्थानों पर हो रही संदिग्ध गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने कस्बे के मुख्य बाजारों, चौराहों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई है, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ समय से कस्बे में रात के दौरान चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की…

Continue reading

बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया संबल: नावां में आधुनिक कस्तूरबा छात्रावास का लोकार्पण, मंत्री विजय सिंह चौधरी बोले — “हर बेटी को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता”

नावां शहर में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्था प्रधानों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की…

Continue reading

न्याय की चौखट पर मुस्कुराए चेहरे: कुचामन की राष्ट्रीय लोक अदालत में 9 हजार से अधिक प्रकरण निस्तारित

कुचामन सिटी। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा के निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति कुचामन द्वारा वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुन्दर लाल खारोल ने की। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अपर जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर कुचामन सिटी में हुआ,…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan