आगजनी पीड़ित परिवार से मिले विधायक रामनिवास गावड़िया, ₹21 हजार की सहायता देकर बंधाया ढांढस

परबतसर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लिखियास के गाव लिखियास और‌ ढाढोता मार्ग पर स्थित टीबा की ढाणी में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद विधायक रामनिवास गावड़िया पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटना में हुए नुकसान की जानकारी ली। विधायक ने पशुपालक रामनिवास घासल (चौधरी) एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व पशुपालक के खेत में बने मवेशियों के बाड़े में अचानक भीषण आग…

Continue reading

पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम विकास अधिकारी को दिया मांग पत्र, पदोन्नति, स्थानांतरण नीति और भत्तों सहित कई मांगें उठाईंडीडवाना। पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष भवानी सिंह के नेतृत्व में विकास अधिकारी, पंचायत समिति डीडवाना को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार की मांग करते हुए विस्तृत मांग पत्र प्रस्तुत किया।ब्लॉक मीडिया प्रभारी कमल शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में पंचायत स्तर पर लेखों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने…

Continue reading

कुचामन काले झंडा प्रकरण में दो मुकदमे दर्ज,12 नामजद में से चार आरोपी राउंडअप

राजकार्य में बाधा और प्राणघातक हमले के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई, भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की सुरक्षा में चूक का लगाया आरोप भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के मामले में कुचामन सिटी पुलिस थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मामला पुलिस की ओर से राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दर्ज किया गया है, जबकि दूसरा मुकदमा भाजपा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले को रोकने, मार्ग अवरुद्ध करने और जानलेवा हमले…

Continue reading

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और रैगिंग मुक्त शिक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित, न्यायाधीशों ने दी महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी

कुचामन सिटी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नाहर सिंह मीणा के निर्देशानुसार तथा तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष कुसुम सुत्रकार के आदेशानुसार कुचामन विकास समिति के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुन्दर लाल खारोल एवं विशिष्ट न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट दुष्यन्त गुर्जर ने विद्यार्थियों को नालसा की वरिष्ठ नागरिक योजना एवं “रैगिंग फ्री कैंपस, फियर फ्री एजुकेशन” अभियान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को…

Continue reading

कुचामन : थानाधिकारी सतपाल सिहाग के समर्थन में सर्व समाज उतरेगा सड़कों पर, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

निलंबन के विरोध में 1 जून को विशाल मार्च, सादगी, जनसुनवाई और लोकप्रिय कार्यशैली को बताया जनसमर्थन का आधार कुचामन सिटी थानाधिकारी सतपाल सिंह सिहाग के निलंबन के विरोध में अब आमजन और सामाजिक संगठन खुलकर सामने आने लगे हैं। सर्व समाज, कुचामन सिटी के तत्वावधान में सोमवार 1 जून को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए शहर में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं युवा संगठनों से समर्थन जुटाया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार…

Continue reading

कुचामन सिटी में कल 1 जून से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, नौ दिनों तक गूंजेगी भक्ति की रसधारा,आचार्य श्री चन्द्रशेखर जी महाराज (जयपुर) के श्रीमुख से होगा कथावाचन

कुचामन सिटी के हनुमानपुरा स्थित कड़वों की ढाणी में कल 1 जून से 9 जून 2026 तक नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। परम पूज्य आचार्य श्री चन्द्रशेखर जी महाराज (जयपुर) के श्रीमुख से होने वाली इस कथा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कथा प्रतिदिन प्रातः 11:15 बजे से सायं 4:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि 9 जून को हवन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन स्वर्गीय बालूरामजी कड़वा की…

Continue reading

कुचामन काले झंडा प्रकरण में तीन बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई, एसपी का तबादला, तहसीलदार बदले और थानाधिकारी निलंबित

डीडवाना-कुचामन। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को कुचामन सिटी में काले झंडे दिखाए जाने के मामले के बाद जिले में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में लगातार बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है। अब तक इस प्रकरण से जुड़े घटनाक्रमों के बीच एक एसपी का तबादला, एक तहसीलदार का स्थानांतरण और एक थानाधिकारी का निलंबन हो चुका है, जिससे मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि 29 मई को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” में…

Continue reading

कुचामन में काले झंडा प्रकरण के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी ज्ञान चंद्र यादव का तबादला

डीडवाना-कुचामन। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कुचामन दौरे के दौरान हुए काले झंडा प्रदर्शन और उसके बाद लगातार तेज हुए राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच कुचामन तहसीलदार कैलाश ईनाणिया के तबादले के बाद जिले में एक और बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। राजस्थान सरकार ने डीडवाना-कुचामन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ज्ञान चंद्र यादव का तबादला कर दिया है। उन्हें अब पुलिस मुख्यालय, सिविल राइट्स, जयपुर में पुलिस अधीक्षक पद पर लगाया गया है।शनिवार देर शाम जारी कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार वर्ष 2014 बैच…

Continue reading

RLP नेता रामनिवास पोषक और रमेश न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए, नावां थाने के घेराव की योजना को पुलिस ने किया फेल

डीडवाना-कुचामन। नावां शहर के एक बहुचर्चित मामले में गिरफ्तार किए गए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के नेता रामनिवास पोषक और रमेश को शनिवार शाम नावां के वरिष्ठ सिविल न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा (JC) में भेजने के आदेश दिए, जिसके बाद उन्हें परबतसर जेल रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व प्रदेश के चिकित्सा मंत्री के काफिले को नावां में राजमार्ग पर रोककर विरोध प्रदर्शन करने और मार्ग जाम करने के मामले…

Continue reading

मकराना : माताभर मार्बल खान हादसा: दो दिन से जारी रेस्क्यू, खराब मौसम बना चुनौती; मजदूर की मौत के बाद शव निकालने की कोशिशें तेज

डीडवाना – कुचामन जिले के मकराना के माताभर मार्बल खनन क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की पानी से भरी खान में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार रात हुए इस हादसे के बाद पिछले दो दिनों से प्रशासन, एसडीआरएफ और खनन विभाग की टीमें शव को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं, लेकिन खराब मौसम और खान में भरे भारी मात्रा के पानी के कारण अभियान में लगातार बाधाएं आ रही हैं। जानकारी के अनुसार जाखली निवासी रामनिवास जाट…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan