भाजपा मकराना मंडल महामंत्री नरेंद्र सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा। व्यस्तता को बताया वजह

मकराना, भारतीय जनता पार्टी मकराना शहर मंडल के महामंत्री नरेंद्र सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष को पत्र के माध्यम से सौंपा। अपने इस्तीफा पत्र में नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में उनका निवास और कार्यक्षेत्र जयपुर में होने के कारण वे लगातार व्यस्त रह रहे हैं। इसी वजह से वे मकराना शहर मंडल के महामंत्री पद की जिम्मेदारियों का पूर्ण रूप से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने…

Continue reading

कुचामन सिटी : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर होगा ऐतिहासिक आयोजन: जनसंपर्क अभियान तेज, 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

कुचामन सिटी। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर कुचामन सिटी में आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर विप्र समाज में उत्साह चरम पर पहुंच गया है। आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विप्र समाज कुचामन के पदाधिकारियों ने भावता, हरिपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर विप्र बंधुओं से संपर्क किया और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस…

Continue reading

साल 2023 के बहुचर्चित कोटड़ी भट्टी कांड सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले ASP विमल सिंह नेहरा सम्मानित, पुलिस स्थापना दिवस पर मिला सम्मान

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर कुचामन सिटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विमल सिंह नेहरा को आज अजमेर में रेंज स्तरीय समारोह में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। साल 2023 में भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित “कोटड़ी भट्टी कांड” के समय विमल सिंह नेहरा उस समय तात्कालीन ASP के रूप में तैनात थे।…

Continue reading

मानवता की मिसाल: 77वें पुलिस स्थापना दिवस पर सुनील बिसु सम्मानित, ‘गोल्डन आवर’ में बचाई युवक की जान

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को नागौर पुलिस की अनुशंसा पर डीडवाना-कुचामन जिले के डाबड़ी सांवलदास निवासी एवं वर्तमान में नागौर में रह रहे 25 वर्षीय सुनील बिसु को मानव सेवा व सराहनीय कार्य के लिए अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुनील बिसु ने गांव में ही 10वीं तक शिक्षा प्राप्त की और कम उम्र में ही टोल कंपनी में कार्य करना शुरू कर दिया। लेकिन उनके जज्बे…

Continue reading

कुचामन : गांव-गांव पहुंचा परशुराम जयंती शोभा यात्रा का निमंत्रण, कुचामन सिटी क्षेत्र में परशुराम जन्मोत्सव को लेकर उत्साह

कुचामन सिटी, भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को लेकर माहौल दिन-ब-दिन उत्साहपूर्ण होता जा रहा है। गुरुवार को अपनी पूरी टीम के साथ सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क कर समाज के लोगों को कुचामन सिटी में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम और शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। जिलाध्यक्ष मनोज जोशी के साथ भगवती प्रसाद शर्मा, अनिल धोलिका, कमल कुमार पुरोहित, गिरीराज खरीट और कुंज बिहारी जोशी सहित पूरी टीम ने पांचवा, कूकनवाली, चितावा, राणासर, आनन्दपुरा, जिलिया, शिव,…

Continue reading

कुचामन पुलिस अभियान: नो-पार्किंग और यातायात में बाधित खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई,

कुचामन सिटी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के साथ-साथ सड़कों और बाजारों में यातायात को बाधित करने वाले स्थानों पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों के चालान बनाए जा रहे हैं, जिससे शहर में जाम की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।कुचामन थाना अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ते…

Continue reading

डीडवाना-कुचामन में सर्व ब्राह्मण महासभा का विस्तार: मनोज जोशी बने जिलाध्यक्ष, मिंटू गौड़ को महिला मंडल नगर अध्यक्ष की कमान

डीडवाना-कुचामन जिले में विप्र समाज को संगठित करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से सर्व ब्राह्मण महासभा ने अहम नियुक्तियां की हैं। संगठन ने मनोज जोशी को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं मिंटू गौड़ को सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल कुचामन की नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को समाज में नई ऊर्जा और नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि मनोज जोशी इससे पहले संगठन के नगर अध्यक्ष मनोनीत किए गए थे। उनकी…

Continue reading

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026: टैगोर इंटरनेशनल स्कूल कुचामन का शानदार प्रदर्शन,96% से अधिक अंक लाकर अनुप्रिया व धैर्य बने टॉपर

कुचामन सिटी। CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, कुचामन सिटी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय के छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विद्यालय की टॉपर सूची में अनुप्रिया बाजिया ने 96.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल…

Continue reading

राष्ट्रीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कल्याण सहाय चोपड़ा का स्वागत, किसानों के मुद्दों पर सरकार को दी चेतावनी

राष्ट्रीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कल्याण सहाय चोपड़ा के पहली बार कुचामन आगमन पर किसानों और स्थानीय नेतृत्व ने जोरदार स्वागत किया। बाईपास स्थित न्यू शारदा होटल पर पहुंचते ही पारंपरिक साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल “किसान मजदूर एकता” और “जय जवान जय किसान” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में डीडवाना-कुचामन जिला संयोजक प्रहलाद मुंड, जिला अध्यक्ष गंगाराम कुड़ी, किसान नेता परसाराम बुगालिया, कुचामन मंडल अध्यक्ष नाथूराम डोडावडिया सहित कई किसान नेताओं ने चोपड़ा का…

Continue reading

कुचामन सिटी में अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

कुचामन सिटी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। अम्बेडकर विकास समिति एवं अन्य बहुजन संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें सांस्कृतिक संध्या से लेकर भव्य शोभायात्रा तक शहर में उत्सव का माहौल रहा। जयंती की पूर्व संध्या 13 अप्रैल की रात को शहर के पुराने बस स्टैंड पर डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो देर रात तक चला। इस दौरान पूर्व विधायक एवं…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan