कुचामन में स्व. बालकृष्ण सारड़ा की 31वीं पुण्यतिथि पर सेवा और जनकल्याण के होंगे कई आयोजन, विकास समिति ने शुरू की तैयारियां
16 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, मरीजों को फल वितरण, विद्यार्थियों को स्वेटर व सिलाई मशीनें देने सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम कुचामन सिटी। कुचामन के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहे स्वर्गीय बालकृष्ण सारड़ा की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कुचामन विकास समिति की ओर से 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुण्यतिथि को सेवा, सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों की सहायता के रूप में मनाने के लिए समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रमों की तैयारियों के…
