पंचायत राज चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 कार्टून अवैध देशी शराब जब्त

कुचामन में बिना नंबर की इनोवा कार से 2,640 पव्वे बरामद, बसंत जांगिड़ गिरफ्तार, फरार चालक की तलाश जारी डीडवाना-कुचामन। पंचायत राज चुनाव 2026 के मद्देनजर डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अवैध शराब के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में कुचामन सिटी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की इनोवा कार से 55 कार्टून अवैध देशी शराब बरामद की है। जब्त शराब में कुल 2,640 पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने मौके…

Continue reading

डीडवाना-कुचामन साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 61 लाख की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार

फेसबुक पर शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर डेल्टा एल्गो ऐप के जरिए की थी ठगी, वाराणसी से लखनऊ तक पीछा कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस डीडवाना-कुचामन। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीडवाना-कुचामन जिला साइबर पुलिस ने ऑनलाइन शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 61 लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…

Continue reading

भागवत कथा समापन के बाद गौशाला अवलोकन को पहुंचे कथावाचक रमाकांत गोस्वामी, सेवा कार्यों को सराहा, पक्षी सेवा केंद्र को बताया अनुकरणीय, बोले- मूक प्राणियों की सेवा सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक

भागवत कथा समापन के बाद गौशाला अवलोकन को पहुंचे कथावाचक रमाकांत गोस्वामी, सेवा कार्यों को सराहा पक्षी सेवा केंद्र को बताया अनुकरणीय, बोले- मूक प्राणियों की सेवा सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक कुचामन सिटी। श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के समापन के बाद कथावाचक ब्रजभक्त आचार्य श्री रमाकांत गोस्वामी महाराज श्री कुचामन गौशाला बीड़ पहुंचे। यहां उन्होंने गौशाला का अवलोकन कर व्यवस्थाओं और जीव सेवा के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की। गौशाला अध्यक्ष नंदकिशोर बिड़ला ने महाराज का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया तथा…

Continue reading

दुष्कर्म के आरोपी को कुचामन पुलिस ने खारिया से किया गिरफ्तार

फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप डीडवाना-कुचामन जिले की कुचामन सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश उर्फ नरसी (20) निवासी खारिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता के साथ गलत काम करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसी रिमांड) प्राप्त किया है। 9 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मामला पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को…

Continue reading

कुचामन में RSS का पथ संचलन उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

मुख्य वक्ता शिवराज जी भाई साहब ने दिया प्रेरणादायी उद्बोधन, राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने लायंस सर्कल पर किया स्वागत कुचामन सिटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), कुचामन नगर की ओर से पथ संचलन उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। पथ संचलन स्टेशन रोड से…

Continue reading

कन्या पूजन से दिया नारी सम्मान और बेटी सुरक्षा का संदेश, लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने किया कन्याओं का सम्मान

कुचामन सिटी। नवरात्रि पर्व के अवसर पर लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देवी स्वरूप कन्याओं का तिलक लगाकर पूजन किया गया तथा आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बालिकाओं को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री एवं फ्रूट किट भेंट की गई।कार्यक्रम में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, निवर्तमान अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, सचिव लॉयन विष्णु मोयल, सह सचिव लॉयन स्नेहा अग्रवाल एवं लॉयन सोनू अग्रवाल ने…

Continue reading

L.B.S. विद्यालय की गरबा नाइट में उमड़ा जनसैलाब, शिव तांडव और महिषासुर मर्दन की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

रंग-बिरंगी रोशनी, गरबा-डांडिया की धूम और भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर हुई कुचामन सिटी की शाम, गणमान्य अतिथियों ने आयोजन की सराहना की कुचामन सिटी। L.B.S. विद्यालय की ओर से न्यू कॉलोनी, कुचामन सिटी में आयोजित भव्य गरबा नाइट सांस्कृतिक वैभव, भारतीय परंपराओं और मनमोहक प्रस्तुतियों के चलते शहर का यादगार आयोजन बन गई। रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक वेशभूषा, मधुर संगीत और गरबा-डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों के बीच उमड़े अपार जनसैलाब ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।कार्यक्रम में शिव तांडव, महिषासुर मर्दन, गोविंदा ग्रुप, माहेश्वरी…

Continue reading

कुचामन सिटी में मनाया विश्व स्पाइन डे, डॉ. मनोज मित्तल ने रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने का दिया संदेश

कुचामन सिटी। विश्व स्पाइन डे के अवसर पर शुक्रवार को कुचामन सिटी में रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मनोज मित्तल ने रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने, कमर और गर्दन के दर्द से बचाव तथा सही जीवनशैली अपनाने के बारे में जानकारी दी। डॉ. मनोज मित्तल ने बताया कि वर्तमान समय में लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग, घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना, गलत शारीरिक मुद्रा और शारीरिक गतिविधियों की कमी के…

Continue reading

सेवा कार्यों और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के साथ मनाई स्व. बालकृष्ण सारड़ा की 31वीं पुण्यतिथि

550 विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षणिक सामग्री वितरित, 125 मरीजों को फलाहार, रक्तदान शिविर और प्लास्टिक उन्मूलन अभियान आयोजित कुचामन सिटी। कुचामन विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्व. बालकृष्ण सारड़ा की 31वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। सर्वधर्म प्रार्थना सभा से शुरू हुए कार्यक्रमों के तहत रक्तदान शिविर, मरीजों को फल वितरण, जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षणिक सामग्री वितरण, पर्यावरण जागरूकता अभियान और भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुबह 7:15 बजे पुराने बस स्टैंड स्थित सारड़ाजी…

Continue reading

कुचामन सिटी में कल से राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता, जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी

SKA KARATE CHAMPIONSHIP 2026 SEASON-II का आयोजन, खंडेलवाल भवन में सुबह 11:15 बजे होगा उद्घाटन समारोह कुचामन सिटी। शहर में कल 17 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता SKA KARATE CHAMPIONSHIP 2026 SEASON-II का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन सिमोन कराते एकेडमी, कुचामन सिटी एवं सर्व हिन्दू समाज श्री शीतला माता मंदिर सेवा समिति, कुचामन सिटी के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 17 अक्टूबर को सुबह 11:15 बजे बालाजी बाजार स्थित खंडेलवाल भवन, कुचामन सिटी में आयोजित होगा।…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan