PTCL के भव्य आयोजन की कुचामन थानाधिकारी राजेंद्र खदाव ने की सराहना, बोले- किसी मेट्रो सिटी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता देखने जैसा अनुभव

मैच के समापन पर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया, अगले मुकाबले के लिए कराया टॉस, आयोजन समिति और पूरी टीम की जमकर तारीफ कुचामन सिटी। कुचामन के राजकीय खेल स्टेडियम में चल रही पीटीसीएल (प्रो टेन क्रिकेट लीग) नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुचामन थानाधिकारी राजेंद्र खदाव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैच के समापन पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इसके बाद उन्होंने…

Continue reading

कुचामन में अग्निशमन व्यवस्था को मिले नए सुरक्षा संसाधन, फायरमैनों को फायर सेफ्टी सूट और उपकरण सौंपे

सभापति महेश रामचन्द्रका बोले- अग्निशमन कार्मिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, शहर के लिए बड़ी और छोटी फायर ब्रिगेड की मांग भी भेजी कुचामन सिटी। नगरपरिषद् कुचामन सिटी की ओर से अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को नगरपरिषद् सभापति महेश रामचन्द्रका ने नगरपरिषद् में कार्यरत फायरमैनों को फायर सेफ्टी सूट, अग्निशमन यंत्र सहित आग से बचाव के अन्य आवश्यक संसाधन सौंपे। इस दौरान नगरपरिषद् आयुक्त शिकेश कांकरिया, राजस्व अधिकारी प्रवीण जनागल एवं सहायक प्रशासनिक…

Continue reading

मकराना में सांडों का आतंक, फिर हुआ हादसा;गंभीर घायल शख्स को किया रेफर । सभापति बोले- समस्या का प्रभावी समाधान करेंगे

मकराना में सांडों का आतंक, फिर हुआ हादसा सभापति बोले- प्रभावी समाधान करेंगे, बुधवार को ही ली मीटिंग मकराना। शहर की सड़कों पर घूम रहे लावारिस सांड और गौवंश अब वाहन चालकों और राहगीरों के लिए लगातार खतरा बनते जा रहे हैं। मकराना में बुधवार को लावारिस गौवंश के कारण एक और हादसा सामने आया। घटना के बाद एक बार फिर शहर में सड़कों पर घूमते सांडों की समस्या को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, नगर परिषद ने अब इस समस्या के स्थायी समाधान…

Continue reading

सपने देखिए और उन्हें पूरा करने की जिद रखिए, तभी मिलेगी कामयाबी : महेश रामचंद्रका

कुचामन में जैन समाज का 16वां प्रतिभा एवं व्रती सम्मान समारोह आयोजित, 26 प्रतिभाओं और 30 व्रतियों का हुआ सम्मान; समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर कुचामन सिटी। जैन समाज की ओर से दसलक्षण पर्व के समापन एवं क्षमापर्व के अवसर पर रविवार, को वृंदावन गार्डन में श्री जैन वीर मंडल के तत्वावधान में 16वां प्रतिभा एवं व्रती सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 26 प्रतिभाओं एवं 30 व्रतियों का सम्मान कर उनकी धार्मिक साधना, शैक्षणिक उपलब्धियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन की…

Continue reading

पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में 70वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आज होगा भव्य आगाज । बालिका वर्ग अंडर-17 एवं अंडर-19 की प्रतियोगिता 4 अक्टूबर तक चलेगी

डीडवाना। पूजा इंटरनेशनल एकेडमी, डीडवाना में 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के तहत बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सोमवार को विद्यालय परिसर में होगा। प्रतियोगिता में अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी भाग लेंगी। पूजा इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक बजरंग सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां की गई हैं। इस आयोजन का उद्देश्य…

Continue reading

कुचामन में छीपा समाज के राष्ट्रीय इजलास में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों पर मंथन

डॉ. यूसुफ देवड़ा ने दिया समाज स्तर पर राष्ट्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय चिकित्सा प्रकोष्ठ बनाने का सुझाव, अहमदाबाद के मुफ्ती ताहिर छीपा बोले— शादियों में फिजूलखर्ची रोककर तालीम पर बढ़ाएं खर्च राजनीति में समाज की भागीदारी बढ़ाने और महिलाओं को आगे लाने पर भी हुई चर्चा कुचामन सिटी। छीपा समाज की ओर से कुचामन सिटी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को राष्ट्रीय इजलास में समाज के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर…

Continue reading

डीडवाना : तरु छाया रेजिडेंसी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का दिया संदेश

तरु छाया रेजिडेंसी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का दिया संदेश पंडित अशोक व्यास बोले- भागदौड़ भरी जिंदगी में ईश्वर की भक्ति के लिए भी समय निकालें, पितृ पक्ष में दान-पुण्य का विशेष महत्व डीडवाना : तरु छाया रेजिडेंसी परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक वातावरण और श्रद्धा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर व्यास पीठ से पंडित अशोक व्यास ने श्रीमद्भागवत के महत्व, भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और…

Continue reading

कुचामन में छीपा समाज के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, पहले दिन एजुकेशन अवार्ड में 279 प्रतिभाओं का सम्मान

कुचामन में छीपा समाज के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, पहले दिन एजुकेशन अवार्ड में।279 प्रतिभाओं का सम्मान राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी बोले— शिक्षा नगरी कुचामन में प्रतिभाओं की कमी नहीं, ऐसे आयोजन समाज को देते हैं नई दिशा कुचामन सिटी। छीपा समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को कुचामन सिटी में शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन एजुकेशन अवार्ड 2026 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 279 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।…

Continue reading

पदभार संभालते ही एक्शन में सभापति महेश रामचंद्रका, कुचामन खेल स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का वादा

कुचामन के हर वार्ड में होंगे विकास कार्य, भाजपा के संकल्प पत्र को जल्द पूरा करने की तैयारी; स्टेडियम का निखरेगा स्वरूप कुचामन सिटी। कुचामन नगर परिषद के सभापति पद का कार्यभार ग्रहण करते ही महेश रामचंद्रका एक्शन मोड में नजर आने लगे हैं। शहर के विकास कार्यों को गति देने के साथ ही उन्होंने राजकीय खेल स्टेडियम के अधूरे निर्माण कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा कराने और स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने का संकल्प जताया है। सभापति ने कहा कि…

Continue reading

नावां में पालिकाध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पर भी कांग्रेस की जीत । महेंद्र चौधरी बोले: जनता का प्यार मिला, छल-कपट,मशीनरी के दुरुपयोग से नहीं बनाया बोर्ड

नावां। नावां नगर पालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। मंगलवार को हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश पारीक ने 16 मत हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी देवीलाल कुमावत को 8 वोट मिले, जबकि एक पार्षद ने मतदान नहीं किया। इससे एक दिन पहले सोमवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की कविता कुमावत 16 वोट हासिल कर पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। इस तरह नावां नगर पालिका में…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan