कुचामन सिटी। एकलव्य एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुचामन सिटी के कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र मंतव्य सिंह शेखावत ने राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
अजमेर में आयोजित राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 78 किलोग्राम भार वर्ग में मंतव्य सिंह शेखावत, पुत्र श्री लोकेंद्र सिंह शेखावत, ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

मंतव्य की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि छात्र की यह उपलब्धि न केवल उसके व्यक्तिगत परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
संस्थान के निदेशक मनोज जोशी ने मंतव्य सिंह शेखावत को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्र की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर देना संस्थान की प्राथमिकता है। मंतव्य ने राज्य स्तर पर पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

विद्यालय परिवार ने मंतव्य सिंह शेखावत एवं उनके परिवार को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
