कुचामन में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का आयोजन, डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने किया महिलाओं से संवाद । अपराजिता’ पुस्तिका का विमोचन, महिला सुरक्षा सखियों व सीएलजी सदस्यों से लिया फीडबैक
कुचामन में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का आयोजन, डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने किया महिलाओं से संवाद ‘अपराजिता’ पुस्तिका का विमोचन, महिला सुरक्षा सखियों व सीएलजी सदस्यों से लिया फीडबैक; जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी कुचामन सिटी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के तहत सोमवार को कुचामनसिटी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर की जूसरी रोड स्थित टैगोर सैनिक स्कूल…
