सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज
कुचामन सिटी। अग्रवाल समाज के जनक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 9 दिवसीय 5180वें अग्रसेन जयंती महोत्सव का रविवार को विधिवत ध्वजारोहण के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम से पूर्व महाराजा अग्रसेन जी के सामाजिक संदेश ‘एक रुपया, एक ईंट’ वाले ध्वज का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद अग्रवाल समाज समिति, अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने महाराजा अग्रसेन जी एवं कुलदेवी माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। अग्रवाल महिला मंडल की ओर से ध्वज गायन, महाराजा अग्रसेन जी की स्तुति एवं मंगलगीत प्रस्तुत किए गए। वहीं अग्रवाल नवयुवक मंडल की ओर से भव्य आतिशबाजी की गई, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास छा गया।
इस दौरान प्रदीप भाड़ासरवाला, संपत बगड़िया, जयप्रकाश बंसल, अनिल मिठड़ीवाला, अंकित मोर, लक्ष्मीकांत बंसल, सी.ए. आशीष अग्रवाल, विवेक शेखराजका, योगेश मोर, विष्णु कामदार, सुजल बड़ासरवाला, देवेश अग्रवाल, पवन बड़वालियावाला एवं महेश अग्रवाल सहित समाजबंधुओं का विशेष सहयोग रहा।
सामाजिक एकजुटता ही अग्रवाल समाज की पहचान : मुरली मनोहर स्नेही
अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर स्नेही ने कहा कि सामाजिक एकजुटता ही अग्रवाल समाज की सबसे बड़ी पहचान है। महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को आपसी सहयोग, समानता और परस्पर भाईचारे का संदेश दिया था। आज अग्रवाल समाज पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है और यह पहचान समाजबंधुओं के एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने तथा निस्वार्थ भाव से सहयोग करने से बनी है।

उन्होंने कहा कि अग्रसेन जयंती महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने का अवसर है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने समाज के युवाओं और मातृशक्ति से महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
समिति के कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल मोर ने भी समाज की एकजुटता और महोत्सव में अधिक से अधिक समाजबंधुओं की भागीदारी पर जोर दिया।
अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्षा राजकुमारी मोदी ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए युवाओं की समाज में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। अग्रवाल नवयुवक मंडल के सचिव मनीष सर्राफ ने महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
महिला मंडल की कोषाध्यक्ष नीलू स्नेही ने महिलाओं से 10 अक्टूबर की शाम घरों के बाहर रंगोली बनाने एवं दीप प्रज्वलित करने तथा 11 अक्टूबर को सपरिवार कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने महिलाओं से केसरिया साड़ी एवं नवयुवतियों से श्वेत वस्त्र पहनकर कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन अग्रवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष सौरभ डालुका एवं श्वेता मंगल ने किया।
कार्यक्रम में मुरली बंसावाला, शिव कुमार अग्रवाल, सुरेश बंसल, चिरंजी लाल मांगरसीवाला, महावीर बुडसुवाला, बालकिशन मंडावाला, सुनील शेखराजका, नथमल निमोदवाले, नवल डालूका, पवन मिठड़ीवाला, अमरचंद बुडसुवाला, शिंभू डालूका, सत्यनारायण मोर, दामोदर खोखरिया, मनोज शेखराजका, डॉक्टर मनोज मित्तल नथमल शेखराजका, किशन गोपाल मोदी, चेतन खालड़का, रामेश्वर मोर, बनवारी मोर, मीना मोर, मधु बंसल, सुनीता पेमजीवाला, संतोष शेखराजका सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाजबंधु मौजूद रहे।

दिमाग का दंगल में बच्चों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत कक्षा 7 से 10 के विद्यार्थियों के लिए ‘दिमाग का दंगल’ ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. सुमित बंसल, सी.ए. कृष्णा डालुका एवं वर्षा मोर ने किया।
प्रतियोगिता में नवदुर्गा के नौ स्वरूप, माता सीता, माता पार्वती, महाराजा अग्रसेन जी एवं भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों को 30 मिनट में 40 प्रश्न हल करने थे। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के ज्ञान, स्मरण शक्ति एवं प्रतिभा को परखने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना रहा।
प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में प्रथम स्थान पर धैर्य सर्राफ पुत्र पिंटू सर्राफ एवं कीर्ति पुत्री झूमरलाल बंसल रहे। वहीं द्वितीय स्थान पर हितेश पुत्र राकेश मंडावाला, लक्षिता पुत्री निखिल मंडावाला, अंश गोयल पुत्र अभिषेक गोयल एवं इशिका बंसल पुत्री आनंद बंसल रहे।
इसके बाद शाम 4 बजे कक्षा 1 से 3 के बच्चों के लिए कॉमन जंपिंग ब्लास्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई।
महोत्सव के तहत युवती वर्ग के लिए शाम 3 बजे बैडमिंटन प्रतियोगिता कुचामन कॉलेज में आयोजित हुई। शाम 6 बजे कक्षा 4 से 6 के विद्यार्थियों के लिए लॉजिक रश प्रतियोगिता, अग्रसेन वाटिका, स्टेशन रोड पर महाआरती तथा शाम 7:30 बजे युवा वर्ग के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
