कभी रही कुचामन की मशहूर’ सड़क! यहां सड़क पर गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क तलाशते हैं लोग
कुचामन सिटी। कुचामन शहर की सेवा समिति वाली गली आज प्रशासनिक उदासीनता की ऐसी मिसाल बन चुकी है, जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो विकास की गाड़ी इस रास्ते पर आने से पहले ही यू-टर्न ले चुकी हो। कभी शहर की चौड़ी, साफ-सुथरी और मशहूर सड़कों में गिनी जाने वाली यह सड़क आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। एक दौर था जब सेवा समिति चिकित्सालय से मंगली देवी स्कूल तक जाने वाला यह मार्ग शहर की शान माना जाता था। सड़क इतनी चौड़ी…
