गच्छीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 210 ग्राम अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार


एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई, इलेक्ट्रोनिक कांटा और 60 खाली पैकिंग थैलियां भी मिलीं


डीडवाना-कुचामन। जिला डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत गच्छीपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 किलो 210 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देश पर 4 अक्टूबर 2026 को चलाए गए एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान की गई। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर भूपेंद्र शर्मा के निर्देशन तथा वृताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में की गई।


गोगालाई नाडी के पास दबोचा आरोपी


थानाधिकारी महावीर सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गच्छीपुरा थाना पुलिस की टीम ने सरहद अलतवा में गोगालाई नाडी के पास कार्रवाई करते हुए नेमीचन्द्र पुत्र धन्नाराम, जाति नायक, उम्र 40 वर्ष, निवासी अलतवा, थाना गच्छीपुरा को पकड़ा।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील की बरनी सहित 2 किलो 210 ग्राम अवैध अफीम, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा तथा पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली 60 खाली प्लास्टिक थैलियां बरामद कर जब्त कीं।


एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना गच्छीपुरा में मुकदमा नंबर 88/2026, दिनांक 4 अक्टूबर 2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच पुलिस थाना बड्डू के थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, पुलिस निरीक्षक को सौंपी गई है।

जांच अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि प्रकरण में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बरामद किए गए मादक पदार्थ की जांच एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के पास अफीम कहां से आई और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की संलिप्तता तो नहीं है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने ये कहा


पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

एरिया डोमिनेशन जैसे विशेष अभियानों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।


ये पुलिस टीम रही शामिल


कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी महावीर सिंह पुलिस निरीक्षक, रामुराम सहायक उप निरीक्षक, मनोहरलाल हेड कांस्टेबल नंबर 22, रविन्द्र कुमार कांस्टेबल नंबर 934, बलवीर कांस्टेबल नंबर 739, सुनील कांस्टेबल नंबर 653, ताराचन्द कांस्टेबल नंबर 897 तथा ओमाराम कांस्टेबल नंबर 708 शामिल रहे।


जब्त सामग्री: 2 किलो 210 ग्राम अफीम, स्टील की बरनी, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा एवं 60 खाली प्लास्टिक पैकिंग थैलियां।
गिरफ्तार आरोपी: नेमीचन्द्र पुत्र धन्नाराम, जाति नायक, उम्र 40 वर्ष, निवासी अलतवा, थाना गच्छीपुरा, जिला डीडवाना-कुचामन।

error: News 1 Rajasthan