दीपावली पर डीडवाना की अनूठी परंपरा: रूप चतुर्दशी की रात बाजारों में उतरती है महिलाओं की कला, मांडणों से सजती हैं दुकानें

सदियों से चली आ रही परंपरा में आस्था, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का संगम, सास से बहू और मां से बेटियों तक पहुंच रही मांडणे बनाने की कला डीडवाना। राजस्थान के डीडवाना में दीपावली का त्योहार एक अनूठी परंपरा के कारण खास पहचान रखता है। यहां रूप चतुर्दशी की रात महिलाएं और युवतियां सज-संवरकर बाजारों में पहुंचती हैं और अपने परिवार के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने पारंपरिक मांडणे बनाती हैं। रंग-बिरंगी आकृतियों, स्वास्तिक और मां लक्ष्मी के चरणों से सजे ये मांडणे न केवल बाजारों…

Continue reading

दीपावली पर मिठाई खरीदने से पहले जान लें उसकी ‘मिठास की उम्र’, कौनसी मिठाई कितने दिन तक रहती है ताजा?

बंगाली मिठाइयां 24 घंटे में खोने लगती हैं स्वाद, मावे की मिठाइयों की भी 48 घंटे के बाद घटने लगती है गुणवत्ता, ड्राई फ्रूट मिठाइयों की अपेक्षाकृत ज्यादा होती है शेल्फ लाइफ डीडवाना-कुचामन। दीपावली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की बात न हो, ऐसा संभव नहीं है। त्योहार के मौके पर बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर रौनक है। कोई रिश्तेदारों के लिए मिठाई खरीद रहा है तो कोई घर आए मेहमानों की खातिरदारी के लिए। लेकिन मिठाई खरीदते समय एक सवाल अक्सर…

Continue reading

कुचामन में आरएलपी प्रत्याशी भगवान सिंह राठौड़ का नामांकन खारिज,

न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा बना वजहभाजपा से टिकट की कर रहे थे दावेदारी, अंतिम समय में आरएलपी में हुए थे शामिल |कुचामन। पंचायतीराज चुनाव के बीच कुचामन के वार्ड संख्या 6 से एक बड़ी चुनावी खबर सामने आई है। यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रत्याशी भगवानसिंह राठौड़ का नामांकन निर्वाचन अधिकारी ने अस्वीकृत कर दिया है। नामांकन खारिज होने के बाद वार्ड संख्या 6 का चुनावी मुकाबला प्रभावित होने की संभावना है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो…

Continue reading

मारोठ में फर्जी मतदान को लेकर दो महिला मतदाताओं ने जताया विरोध, जांच के बाद करवाया गया टेंडर वोट

नावां पंचायत समिति के मतदान केंद्र संख्या 01 का मामला, एरिया मजिस्ट्रेट रामेश्वर सहारण ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति डीडवाना-कुचामन, जिले की पांच पंचायत समितियों में मंगलवार को पंचायत चुनाव के दौरान मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। हालांकि, चुनाव के दौरान नावां पंचायत समिति की मारोठ ग्राम पंचायत स्थित मतदान केंद्र संख्या 01 पर फर्जी मतदान को लेकर विरोध का मामला सामने आया। यहां दो महिला मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उनके मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले ही उनके नाम से मतदान…

Continue reading

जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह 19 नवम्बर को होगा आयोजित

आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में होगा समारोह, व्यवस्थाओं के लिए 12 समितियों का गठन कर सौंपी जिम्मेदारियां लाडनूं। जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह आगामी 19 नवम्बर को विश्वविद्यालय परिसर स्थित सुधर्मा सभा में आयोजित किया जाएगा। समारोह अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में संपन्न होगा। इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री तथा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अर्जुन राम मेघवाल एवं कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ उपस्थित रहेंगे।दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समारोह की…

Continue reading

स्मार्ट तकनीक के दौर में साइबर अपराधों का बढ़ता खतरा, विद्यार्थियों को किया जागरूक

जागृति इकाई की सदस्या मंजू चौधरी ने साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकारों की दी जानकारी कुचामनसिटी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कुचामन श्रीमती कुसुम सूत्रकार के आदेशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, कुचामन की जागृति इकाई की सदस्या और प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू चौधरी द्वारा पीएमश्री राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध, पॉक्सो अधिनियम एवं बच्चों के अधिकारों…

Continue reading

तृतीय चरण के मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण,

सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश डीडवाना-कुचामन, पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी के तहत सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना और पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने नावां क्षेत्र के पांचोता, मीठड़ी और लूणवा गांवों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मंगलवार को होने वाले मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के…

Continue reading

घर-घर पहुंचकर स्वच्छता का संदेश दे रहे पार्षद मधु जांगिड़ और पूर्व पार्षद सुरेश जांगिड़, पति – पत्नी ने शुरू की वार्ड 28 को आदर्श बनाने की मुहिम

कुचामन सिटी। नगर परिषद के वार्ड संख्या 28 को स्वच्छ एवं आदर्श वार्ड बनाने के मकसद से वार्ड पार्षद मधु जांगिड़ और उनके पति एवं पूर्व पार्षद सुरेश जांगिड़ ने संयुक्त रूप से जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत दोनों वार्ड के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर घरों और प्रतिष्ठानों में लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं तथा उन्हें स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अभियान के दौरान पार्षद मधु जांगिड़ और पूर्व पार्षद सुरेश जांगिड़…

Continue reading

महंगाई के दौर में आमजन को सस्ती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल, कुचामन में हमीदिया चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल का शुभारंभ

बाजार दरों से लगभग आधी कीमत पर होंगी करीब 200 प्रकार की जांचें, ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ के सिद्धांत पर संचालित होगा संस्थान, हमीद मौलानी और ओमप्रकाश काबरा ने फीता काटकर किया उद्घाटन कुचामन सिटी। चिकित्सा सुविधाओं के लगातार महंगे होते खर्च के बीच आमजन और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने की दिशा में कुचामन सिटी में एक नई पहल हुई है। शहर में राजकीय जिला अस्पताल के पास स्थापित हमीदिया चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं जांच केंद्र का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। ट्रस्ट का…

Continue reading

स्व. नटवरलाल बक्ता की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यों का आयोजन, प्रबुद्धजनों ने किया व्यक्तित्व और समाजसेवा को याद

कुचामन सिटी। भारतीय संगीत सदन संस्थान में रविवार, को संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय नटवरलाल बक्ता की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बक्ता परिवार एवं संस्थान के सदस्यों की ओर से श्रद्धांजलि सभा और विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुचामन सिटी के प्रबुद्धजन, संगीत प्रेमी, गणमान्य नागरिक एवं संस्थान से जुड़े सदस्यों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय बक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना सभा से हुई।…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan