भाजपा महिला मोर्चा पर सारिका चौधरी का तीखा हमला, बोलीं— “यह टीम नहीं, पूंजीपतियों की सूची ”
राजस्थान की सियासत में अपने आक्रामक तेवरों के लिए पहचान बना चुकी महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। इस बार उनके निशाने पर भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी और उसकी अध्यक्ष राखी राठौड़ रहीं। हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम के विस्तार के बाद जारी सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए सारिका चौधरी ने इसे “भाजपा के असली चेहरे का आईना” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्यकारिणी…
