महिला शक्ति किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत – मनोज जोशी । सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के विस्तार कार्यक्रम को किया संबोधित

कुचामन सिटी। विप्र समाज विद्यालय में सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के विस्तार को लेकर एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिंटू गौड़ ने कार्यकारिणी के प्रथम चरण का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया।


गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पूर्व आयोजित बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज जोशी ने श्रीमती मिंटू गौड़ के नाम का प्रस्ताव महिला मंडल अध्यक्ष के लिए रखा था, जिसे उपस्थित महिलाओं ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया था।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निर्मला डोड़ीदार एवं श्रीमती सुनीता जोशी को संरक्षक, श्रीमती अलका पारीक को महामंत्री, श्रीमती ममता शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं श्रीमती रेणु खंडेलवाल, संगीता गौड़, गरिमा उपाध्याय एवं अंजू करनवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रेखा शर्मा, रेखा शर्मा (धोलिका), वैशाली उपाध्याय एवं गायत्री करनवाल को उपाध्यक्ष, संगीता खंडेलवाल एवं अलका उपाध्याय को मंत्री तथा चैताली शर्मा को उप मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।


प्रचार मंत्री के रूप में मीनाक्षी खंडेलवाल एवं तुलसी खंडेलवाल, सांस्कृतिक मंत्री के रूप में चंदा बागड़ा, कला मंत्री के रूप में शीला शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मोनिका पारीक तथा शिक्षा मंत्री के रूप में मंजू खंडेलवाल को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही ज्योति बत्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष खंडेलवाल को कला मंत्री और शोभा रानी (भूमिहार) को संगठन मंत्री बनाया गया।
कार्यक्रम सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज जोशी के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें जिला संरक्षक गिरिराज खरिंट, सुरेश कुमार गौड़ तथा नगर मंत्री घनश्याम सनातनी भी मौजूद रहे।


इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष मिंटू गौड़ ने कहा कि महिला मंडल समाज की ताकत है और सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में महिला मंडल सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और समाज हित में योगदान देने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि महिला शक्ति किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने नवगठित टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को मजबूत करने में महिला मंडल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।


इस अवसर पर गिरिराज खरिंट ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय रहने का आह्वान किया, वहीं सुरेश गौड़ ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही ।

error: News 1 Rajasthan