महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर कुचामन में निकलेगी भव्य वाहन यात्रा, पोस्टर का हुआ विमोचन


कुचामन सिटी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव को लेकर कुचामन शहर में भव्य वाहन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर गुरुवार को कुचामन स्थित शिवाय जिम में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।


महाराणा प्रताप ग्रुप के सदस्य रघु प्रताप सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मई शनिवार को शाम 4:15 बजे पाबूजी राठौड़ सर्कल से वाहन यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन रोड स्थित कुचामन द्वार के पास महाराणा प्रताप सर्कल पर पहुंचकर संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि वाहन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में आमजन, युवा और समाजबंधु शामिल होंगे। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तथा शहरभर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।


पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान राहुल सिंह रूपपुरा, आनंद सिंह रूपपुरा, परमवीर सिंह रूपपुरा, देवेंद्र सिंह रूपपुरा, रोहित सिंह रूपपुरा, राजेंद्र सारण, रघु प्रताप सिंह रूपपुरा, मनोज राजोरिया, भरत भार्गव, गजेंद्र कुमावत, नरपत सिंह हिरानी सहित कई युवा उपस्थित रहे।

error: News 1 Rajasthan