भीवपुरा हमले मामले में चौथे दिन भी धरना रहा जारी ।प्रशासन का पुतला फूंककर जताया आक्रोश

कुचामन वृत्त के मारोठ थाना क्षेत्र में भीवपुरा गांव के पास हुए हमले के मामले में 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा अब उग्र रूप लेता नजर आ रहा है। 20 अप्रैल से नावां उपखंड कार्यालय के सामने जारी अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा, जहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। धरने के चौथे दिन प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन का पुतला बनाकर उसकी अर्थी शहर में निकाली…

Continue reading

मारोठ थाना क्षेत्र के भीवपुरा मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी; पुलिस बोली जल्द होगी कार्रवाई

कुचामन सिटी वृत्त के मारोठ थाना क्षेत्र के भीवपुरा गांव के पास हुए जानलेवा हमले के 19 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। 20 अप्रैल से नावां उपखंड कार्यालय के बाहर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा, वहीं पुलिस का दावा है कि टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द…

Continue reading

कुचामन न्यायालय में वकीलों का धरना जारी, जिला न्यायाधीश ने बुलाकर की वार्ता — समाधान का दिलाया भरोसा

कुचामन सिटी। न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर कुचामन अभिभाषक संघ का धरना सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी में ‘ओपन चैंबर’ में बैठने को मजबूर अधिवक्ताओं का आक्रोश अब प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसी बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीडवाना-कुचामन नाहर सिंह मीणा ने अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए डीडवाना बुलाया। बार संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद…

Continue reading

कुचामन में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजकुमार परसवाल का भव्य स्वागत, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प

कुचामन सिटी। जयपुर से खरनाल जाते समय यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजकुमार परसवाल का कुचामन स्थित न्यू शारदा होटल में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया इस अवसर पर स्थानीय युवाओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिन्होंने अपने समर्थन का खुलकर प्रदर्शन किया। स्वागत के दौरान राजकुमार परसवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की ताकत ही संगठन की असली पहचान है…

Continue reading

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का वादा, वकीलों के लिए बीमा और मुफ्त इलाज की योजना—मकराना में मंसूर अहमद सिद्दीकी ने बताया अपना घोषणा पत्र।

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव से पहले प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चला रहे डीडवाना निवासी पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता मंसूर अहमद सिद्दीकी का मकराना दौरा शनिवार को चर्चा का केंद्र रहा। न्यायालय परिसर में पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और समर्थन का भरोसा जताया। मकराना बार काउंसिल अध्यक्ष एडवोकेट अकबर अली और सचिव मोहम्मद शरीफ चौधरी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान सिद्दीकी ने अधिवक्ताओं से सीधा संवाद…

Continue reading

दीपपुरा की दलित बस्ती में गहराया पानी संकट, मामला मानवाधिकार व एससी आयोग तक पहुंचा; प्रशासन पर भेदभाव के आरोप

कुचामन सिटी। ग्राम पंचायत दीपपुरा की डूकीया पेट्रोल पंप के पीछे स्थित दलित (रेगर) बस्ती में लंबे समय से चल रहा पेयजल संकट अब गंभीर रूप ले चुका है। बस्ती के करीब 20–25 घर आज भी मूलभूत सुविधा पानी से वंचित हैं, जबकि “हर घर जल योजना” के तहत सभी घरों तक जल पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं विश्व जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परसाराम बुगालिया ने उपखंड अधिकारी (SDM)…

Continue reading

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए नहीं, सत्ता के लिए प्रपंच” — महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी का तीखा हमला

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने केंद्र सरकार के बहुचर्चित नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर तीखा हमला बोलते हुए इसे महिलाओं को “भ्रमित और बरगलाने वाला कानून” करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अधिनियम वास्तविक महिला सशक्तिकरण के बजाय राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से लाया गया है। सारिका चौधरी ने अपने बयान में कहा कि यह कानून देश की आधी आबादी के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह महिलाओं को 33% आरक्षण देने का वादा करता…

Continue reading

कुचामन के वार्ड 4 स्थित शिव मंदिर परिसर में 24 लाख रुपए के सामुदायिक हॉल का भूमि पूजन, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी का जताया आभार

कुचामन सिटी के वार्ड नंबर 4 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को नगर परिषद द्वारा लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक हॉल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन (नींव मुहूर्त) हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विजय सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के सामुदायिक भवन सामाजिक,…

Continue reading

एकलव्य एकेडमी का शानदार रिजल्ट: तीनों संकाय में लहराया परचम, विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एकलव्य एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य और कला—तीनों संकायों में बेहतरीन परिणाम देकर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय के निदेशक अक्षय जोशी ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं,…

Continue reading

नालंदा पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

कुचामन सिटी के डीडवाना रोड स्थित नालंदा पब्लिक स्कूल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का मंगलवार को भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं का साफा, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक बंशीलाल कांसोटिया, प्रधानाचार्या ललिता वर्मा पारीक, वाइस प्रिंसिपल सुशील अग्रवाल एवं ममता जांगिड़ एवं स्टाफकर्मी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या ललिता वर्मा पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan