टैगोर शिक्षा संस्थान फिर बना टॉपर, शानदार परिणाम से कुचामन सिटी का नाम रोशन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर टैगोर शिक्षा संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। विज्ञान, कला और वाणिज्य—तीनों संकायों में उत्कृष्ट परिणाम के साथ संस्थान ने शिक्षा नगरी कुचामन सिटी को नई पहचान दिलाई है। संस्थान की छात्रा प्रियाशी ने कला संकाय में 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं विज्ञान संकाय में अनिशा कनवाड़िया और हरलाल कुम्हार ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में दीपक…
