“अब और नहीं सहेगा मकराना”: आवारा पशुओं के आतंक के खिलाफ विधायक जाकिर गैसावत का बड़ा मोर्चा, नगर परिषद को जनआंदोलन की चेतावनी
फ़ाईजा और शिवम पर हमलों के बाद उबाल में जनता, नगर परिषद पहुंचा गुस्सा मकराना शहर में आवारा सांडों, कुत्तों और निराश्रित पशुओं के बढ़ते आतंक को लेकर आखिरकार जनता का गुस्सा सड़कों पर दिखाई देने लगा है। पिछले दिनों मासूम फ़ाईजा बानो और शिवम सहित कई लोगों पर हुए जानलेवा हमलों के बाद सोमवार को मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने अपने ऐलान के मुताबिक नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विधायक गैसावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग नगर परिषद पहुंचे,…
