कुचामन में मदरसा इस्लामिया सोसायटी ने किया जश्न ए ईद मिलादुन्नबी 2025 कार्यक्रम का आयोजन

कुचामन में मदरसा इस्लामिया सोसायटी ने किया जश्न ए ईद मिलादुन्नबी 2025 कार्यक्रम का आयोजन दीनी और दुनियावी तालीम पर जोर कुचामन सिटी, इस्लाम धर्म के आख़िरी पैग़ंबर हज़रत मोहम्मद साहब के 1500वें जन्मदिवस के अवसर पर दुनियाभर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी क्रम में मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था मदरसा इस्लामिया सोसायटी की ओर से रविवार को गुलाब बाड़ी स्थित मदरसा इस्लामिया सोसायटी बालिका विद्यालय परिसर में बच्चों का विशेष कार्यक्रम जश्न ए ईद मिलादुन्नबी 2025 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की…

Continue reading

नन्हे धर्व की आरती से गुंजा गणेश महोत्सव, श्रद्धालुओं ने दिया आशीर्वाद

गणेश चतुर्थी महोत्सव के भव्य आयोजन में पाँच वर्षीय धर्व तोषनीवाल ने अपनी मासूम वाणी और भावपूर्ण स्तुति से ऐसा माहौल रचा कि पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया। नन्हे धर्व ने जब आरती और गणपति स्तुति प्रस्तुत की तो उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। धर्व, इंदौर निवासी रवि तोषनीवाल के पुत्र एवं कुचामन सिटी निवासी बाबूलाल मान्धनियां के नाती हैं। पंडाल को आकर्षक पुष्प सज्जा और गणेश भगवान के भव्य श्रृंगार से सजाया गया था।…

Continue reading

डीडवाना जिला एवं सेशन न्यायालय को मिला पहला लोक अभियोजक, अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह बाँठड़ी ने संभाला पदभार

डीडवाना – कुचामन जिले में न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने जिला एवं सेशन न्यायालय में प्रथम लोक अभियोजक की नियुक्ति कर दी है। विधि और विधिक कार्य विभाग के शासन सचिव सुरेश चंद बंसल द्वारा जारी आदेश के तहत अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह बाँठड़ी को लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह बाँठड़ी जिला एवं सेशन न्यायालय, डीडवाना में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करेंगे। आदेश जारी होने के बाद उन्होंने आज…

Continue reading

सुद्रासन के लाल समीर खान बने सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर, गांव में हुआ भव्य स्वागत

डीडवाना उपखंड के गांव सुद्रासन का गौरव बढ़ाते हुए समीर खान पुत्र हबीब खान ने हाल ही में सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग पूरी की है। ट्रेनिंग के बाद उनके गांव आगमन पर ग्रामवासियों और परिजनों ने पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और हर कोई समीर खान की उपलब्धि पर गर्व महसूस करता दिखाई दिया। समीर खान की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम सुद्रासन की राजकीय स्कूल और इंडियन स्कूल लोसल से हुई। उच्च शिक्षा उन्होंने…

Continue reading

शिक्षा प्रोत्साहन की मिसाल: बंवाल में 300 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, जल्द लगेगा टीनशेड

स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंवाल में मंगलवार को शिक्षा को संबल और विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने वाला आयोजन देखने को मिला। यहां कक्षा 1 से 12वीं तक के अध्ययनरत 300 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। इस पहल ने न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई, बल्कि शिक्षा के प्रति उनके उत्साह को भी दोगुना कर दिया। बैग वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना था, ताकि वे अपने अध्ययन में सुविधा से आगे बढ़ सकें। इस मौके…

Continue reading

कभी टॉप रैंक पर रहने वाले कुचामन सिटी का, सफाई सर्वेक्षण में 123वीं रैंक आना शर्मनाक – हेमराज चावला

राजस्थान राज्य के हाल ही में जारी सफाई सर्वेक्षण में कुचामन नगर परिषद की 123वीं रैंक आना नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों के लिए गहरी चिंता और शर्म का विषय बन गया है। कभी टॉप रैंक हासिल करने वाले कुचामन सिटी का सफाई सर्वेक्षण में फिसड्डी रहने पर नगर परिषद के उपसभापति एवं सफाई समिति अध्यक्ष हेमराज चावला ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इस रैंकिंग को “शर्मनाक और खेदजनक” करार दिया है। चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि कुचामन कस्बे की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़…

Continue reading

एलआईसी निजीकरण के विरोध में बीमा कर्मचारियों की हड़ताल, कुचामन में किया जोरदार प्रदर्शन

एलआईसी निजीकरण के विरोध में बीमा कर्मचारियों की हड़ताल, कुचामन में किया जोरदार प्रदर्शन कुचामन सिटी।देशभर में एलआईसी और बीमा क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ उठ रही आवाज़ अब और तेज हो गई है। राष्ट्रीय यूनियनों के संयुक्त मंच और ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आयोजन किया गया। इस आंदोलन की गूंज कुचामन सिटी में भी सुनाई दी, जहां भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से जुड़े दर्जनों कर्मचारी कामकाज छोड़कर हड़ताल पर रहे और…

Continue reading

भीषण गर्मी में मानव सेवा का अनुपम उदाहरण: भारत विकास परिषद् का ‘शीतल जल प्रकल्प’ संपन्न

डीडवाना में भीषण गर्मी में रेल यात्रियों के लिए प्यास बुझाने वाली एक अनुकरणीय पहल का सोमवार को समापन हुआ। भारत विकास परिषद् डीडवाना शाखा के तत्वावधान में चल रहे“शीतल जल प्रकल्प” का समापन रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। यह प्रकल्प मई और जून माह के दौरान निरंतर रूप से संचालित हुआ, जिसमें सैकड़ों रेल यात्रियों को प्रतिदिन ठंडा व ताजा जल उपलब्ध कराया गया। मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद् डीडवाना विगत 15 वर्षों से स्टेशन…

Continue reading

टैगोर साइंस रेजिडेंशियल स्कूल को मिली सैनिक स्कूल की मान्यता,लेफ्टिनेंट जनरल कटेवा बोले – यह क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं

कुचामन में जल्द शुरू होगा सैनिक स्कूल, लेफ्टिनेंट जनरल कटेवा बोले – यह क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं टैगोर साइंस रेजिडेंशियल स्कूल को मिली सैनिक स्कूल की मान्यता डीडवाना – कुचामन जिले में जल्द सैनिक स्कूल शुरू होगा । कुचामन के टैगोर ग्रुप को पीपीपी मोड पर चलने वाले सैनिक स्कूल की मान्यता मिली है । ये जानकारी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एसपीएस कटेवा ने टैगोर साइंस स्कूल परिसर में मीडियाकर्मियों को दी । उन्होंने बताया की ये पूरे डीडवाना – कुचामन जिले…

Continue reading

समाजसेवा की मिसाल रहे तुलसीराम कड़वा को दी श्रद्धांजलि,मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने बंधाया ढांढस

कुचामन क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी और सर्वप्रिय व्यक्तित्व स्वर्गीय तुलसीराम कड़वा के निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बीते दिनों उनके निधन की खबर से न सिर्फ कड़वा परिवार बल्कि पूरे समाज में दुख की लहर दौड़ गई। दिवंगत तुलसीराम कड़वा ने अपने जीवन में जनसेवा और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह आज भी लोगों के हृदय में जीवंत है। स्व. तुलसीराम कड़वा के निधन के बाद दीपपुरा स्थित कड़वा कृषि फार्म हाउस पर शोक संतप्त परिजनों…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan