मंदिरों को निशाना बनाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब: 72 घंटे में 3 शातिर गिरफ्तार, सरगना से देसी कट्टा और 9 जिंदा कारतूस बरामद
डीडवाना। डीडवाना-कुचामन जिले की बरड़वा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटे में अंतरराज्यीय मंदिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सबसे अहम बात यह रही कि गिरोह के सरगना महिपाल के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और 9 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी बेहद शातिर हैं और पकड़े जाने की स्थिति में इन हथियारों का इस्तेमाल कर किसी पर भी जानलेवा हमला कर सकते थे। पुलिस ने घटना…
