अंतर्राज्यीय कड़िया सांसी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, कुचामन में स्कूटी की डिग्गी से ₹2.50 लाख उड़ाएं थे। कुचामन पुलिस की बड़ी कामयाबी
कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले की कुचामन सिटी थाना पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी से ₹2.50 लाख की नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय कड़िया सांसी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित सांसी और रितिक उर्फ काला के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जिला कारागृह जयपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा तथा…
